{"_id":"6265a6a49ffdab06034817bc","slug":"state-became-number-one-in-crime-and-unemployment-under-bjp-government-hooda-sonipat-news-rtk6447995140","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार में प्रदेश बना अपराध और बेरोजगारी में नंबर वन : हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार में प्रदेश बना अपराध और बेरोजगारी में नंबर वन : हुड्डा
विज्ञापन
सोनीपत। प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में प्रदेश अपराध और बेरोजगारी में नंबर वन बन गया है। जबकि वर्ष 2014 से पहले प्रदेश रोजगार और प्रति व्यक्ति आय के मामले में नंबर वन हुआ करता था। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कही। वह पानीपत में गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व समारोह में भाग लेने के लिए जाने से पहले मुरथल में एक ढाबे पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में आए दिन लूट, हत्या, डकैती की वारदात हो रही हैं। अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। यही हाल बेरोजगारी का है। रोजगार नहीं मिलने से युवाओं में निराशा है। सरकार युवाओं को आए दिन सपने दिखा रही है, पर जमीनी हकीकत यह है कि प्रदेश बेरोजगारी में नंबर एक बना हुआ है। प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, खिलाड़ी और किसान विरोधी सरकार है। इस सरकार ने प्रदेश के शिक्षा, स्वास्थ्य व खेल तंत्र को बर्बाद कर दिया है।
हुड्डा ने शिक्षा तंत्र का उदाहरण देते हुए बताया कि हरियाणा के पिछड़े खंडों में बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए कांग्रेस सरकार ने 36 आरोही मॉडल स्कूल बनाए थे। उस वक्त इन स्कूलों में स्टॉफ की संख्या 2232 थी, जो पिछले 8 साल में घटकर सिर्फ 300 रह गई है। इसी तरह इन स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या भी करीब 25000 से घटकर 11000 रह गई है।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा को शिक्षा का हब बनाने के लिए कांग्रेस के कार्यकाल में 27 विश्वविद्यालय खोले गए थे। आईआईटी, आईआईएम, केंद्रीय विश्वविद्यालय जैसे अंतरराष्ट्रीय स्तर के संस्थान हरियाणा में आए थे। इस दौरान सैकड़ों स्कूल, कॉलेज, आईटीआई, बहु तकनीकी संस्थान व इंजीनियरिंग कॉलेज खोले गए थे। गरीब व ग्रामीण बच्चों को बेहतरीन शिक्षा देने के लिए मॉडल स्कूल, किसान मॉडल स्कूल और आरोही मॉडल स्कूल खोले गए थे। कांग्रेस के कार्यकाल में सिर्फ शिक्षा महकमे में 1 लाख से ज्यादा सरकारी नौकरियां दी गई थीं। लेकिन आज हालात यह हैं कि स्कूलों में पढ़ाने के लिए शिक्षक तक उपलब्ध नहीं हैं। प्रदेश में 63 स्कूल ऐसे हैं जहां पर एक भी शिक्षक नहीं है। करीब 40 स्कूल ऐसे हैं जहां सिर्फ एक शिक्षक है। सरकार द्वारा सैकड़ों स्कूलों को बंद किया जा रहा है और गरीब बच्चों को अच्छी शिक्षा का अधिकार देने वाले नियम 134ए को खत्म किया जा रहा है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कुरुक्षेत्र में 72 बेड पर 140 मरीजों को भर्ती करना पड़ रहा है। एक-एक बेड पर दो-दो, तीन-तीन मरीजों को रखा जा रहा है। अल्ट्रासाउंड के लिए मरीजों को 2-2 महीने इंतजार करना पड़ रहा है। सिर्फ कुरुक्षेत्र ही नहीं पूरे हरियाणा की यह स्थिति है। कांग्रेस कार्यकाल के दौरान सरकार ने हरियाणा में 4 मेडिकल कॉलेज और सैकड़ों अस्पताल बनाएं थे। इसी दौरान खानपुर महिला विवि, एम्स-2, राष्ट्रीय कैंसर संस्थान प्रदेश में आए। लेकिन भाजपा-जजपा सरकार आज अस्पतालों में स्टाफ व सुविधाएं तक देने में नाकाम है। किसान व खेलों का भी यही हाल है। इस दौरान विधायक जगबीर मलिक, सुरेंद्र पंवार, इंदुराज नरवाल, जयवीर सिंह, गीता भुक्कल, बीबी बत्रा, शकुंतला खटक, बीएल सैनी, धर्म सिंह छोक्कर, मेवा सिंह, सुभाष गांगोली, नीरज शर्मा, वरुण मुलाना, राव दान सिंह, बलबीर वाल्मीकि, मेयर निखिल मदान, सुरेंद्र दहिया, सुरेंद्र छिक्कारा, बिजेंद्र आंतिल, जसपाल खेवड़ा, सतीश कौशिक, कुलदीप वत्स, अमन दहिया, कृष्ण मलिक आदि मौजूद रहे।