फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Startup Summit 4.0 emphasizes deeptech, indigenous innovation

Sonipat News: स्टार्टअप समिट 4.0 में डीपटेक, स्वदेशी नवाचार पर दिया जोर

Fri, 13 Feb 2026 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 13 Feb 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Startup Summit 4.0 emphasizes deeptech, indigenous innovation
आईआईटी दिल्ली की ओर से आयोजित सोनीपत स्टार्टअप समिट 4.0 को संबो​धित करते अति​थि​। स्रोत : प्रवक
सोनीपत। अटल इंक्यूबेशन सेंटर आईआईटी दिल्ली की ओर से सोनीपत स्टार्टअप समिट 4.0, इंडस्ट्री एक्सेलरेशन एडिशन का पहला दिन वीरवार को राजीव गांधी एजुकेशन सिटी स्थित आईआईटी दिल्ली टेक्नो पार्क में आयोजित किया गया। उद्घाटन दिवस डीपटेक, स्वदेशी उत्पाद विकास और टियर एक व तीन के उभरते नवाचारों पर केंद्रित रहा।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि हरियाणा सरकार की प्रधान सचिव अमनीत पी. कुमार ने कहा कि छोटे शहरों से निकल रहे नवाचार भारत की विकास यात्रा का अगला इंजन बनेंगे।
उद्घाटन सत्र में आईआईटी दिल्ली के निदेशक प्रो. रंजन बनर्जी, डीन प्रो. प्रीति रंजन पांडा, प्रो. सोमनाथ बैद्य रॉय, एफआईआईटी के एमडी डॉ. निखिल अग्रवाल, होंडा इंडिया फाउंडेशन के ट्रस्टी विनय ढींगरा, निफ्टेम के निदेशक डॉ. हरिंदर सिंह ओबरॉय और स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी ऑफ हरियाणा के कुलपति अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वक्ताओं ने शोध आधारित स्टार्टअप्स, उद्योग अकादमिक सहयोग और स्वदेशी तकनीक को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने पर जोर दिया। समिट में दो स्वदेशी डीपटेक उत्पाद लॉन्च किए गए। समिट में 70–80 स्टार्टअप, 50+ से अधिक उद्योग प्रतिनिधि और 50+ से ज्यादा निवेशक शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दिन 1,200 से अधिक प्रतिभागियों ने इसमें भाग लिया। सीईओ आलोक पांडेय ने इसे उद्योग स्टार्टअप, सरकार सहयोग की मजबूत शुरुआत बताया। दूसरे दिन पिचिंग, निवेशक संवाद और टेक डेमो होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed