{"_id":"66a7c6fe2d4dafa6a70f88f6","slug":"started-wrestling-after-seeing-olympian-sonam-malik-now-earning-name-sonipat-news-c-197-1-snp1007-122141-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमारे हुनरमंद : ओलंपियन सोनम मलिक को देखकर शुरू की पहलवानी, अब कमा रही नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमारे हुनरमंद : ओलंपियन सोनम मलिक को देखकर शुरू की पहलवानी, अब कमा रही नाम
Mon, 29 Jul 2024 10:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 29 Jul 2024 10:14 PM IST
विज्ञापन
फोटो 40- पहलवान सोनिका। संवाद
गोहाना। ओलंपियन सोनम मलिक से प्रेरित होकर गांव छिछड़ाना निवासी सोनिका करीब तीन साल से पहलवानी के दांव पेच सीख रही हैं। सोनिका गांव मदीना स्थित नेताजी सुभाष चंद्र खेलकूद अकादमी में प्रतिदिन छह घंटे कड़ा अभ्यास कर रही हैं।
पहलवान सोनिका ने बताया कि वह 50 किलो भार वर्ग में कुश्ती करती है। अपनी पसंदीदा पहलवान सोनम मलिक की भांति ही वह भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करना चाहती हैं। वह 16 वर्ष की आयु में अकादमी में कुश्ती सीख रही हैं। प्रशिक्षक अजमेर मलिक ने बताया कि सोनिका अपनी प्रतिभा को तराशने के लिए प्रतिदिन छह घंटे अभ्यास करती हैं।
यह हैं उपलब्धियां
सोनिका ने साल 2022 में जिलास्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक, राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में रजत व राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभागिता की थी। सोनिका अब राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ने को तैयार हैं।