फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Started wrestling after seeing her friends, now making her name shine at the national level

Sonipat News: सहेलियों को देख शुरू की कुश्ती, अब राष्ट्रीय स्तर पर चमका रही नाम

Thu, 04 Jul 2024 09:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 04 Jul 2024 09:58 PM IST
विज्ञापन
Started wrestling after seeing her friends, now making her name shine at the national level
फोटो 01- पहलवान नेहा।
गोहाना। अपने दांव से कुश्ती के मैट पर प्रतिद्वंद्वी को पटखनी देने वाली पहलवान नेहा अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए घंटों पसीना बहाती हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र सा नाम रोशन करने के लिए गांव छिछड़ाना की बेटी मदीना स्थित नेताजी सुभाष चंद्र खेलकूद अकादमी में अभ्यास करती है।
विज्ञापन


पहलवान नेहा ने बताया कि उनके गांव की उनकी दो सहेली पहलवानी करती थी। जिनको देखकर उनके मन में पहलवानी करने की लालसा जगी। इसके बाद नेहा ने कुश्ती के मेट पर कदम रखा। उन्होंने बताया कि वह एक सामान्य परिवार से आती है, उनके पिता एक किसान है। परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी ना होने के बावजूद भी उन्होंने हार नहीं मानी। उनका लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए पदक जीतकर गांव व परिवार का नाम चमकाना है। नेहा महज 10 वर्ष की आयु में पहलवानी के दांव सीखने लगी थी। उन्होंने बताया कि पहलवान सुशील कुमार उनके आदर्श हैं।
विज्ञापन

यह हैं उपलब्धियां

पहलवान नेहा वर्ष 2018 से जिलास्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में लगातार स्वर्ण पदक जीत रही हैं। वर्ष 2022 में राष्ट्रीय जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता था। वर्ष 2023 में राज्य स्तरीय सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता था। इस साल राष्ट्रीय सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतिभागिता की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 01- पहलवान नेहा।

फोटो 01- पहलवान नेहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed