फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Start your daily routine with yoga: Education Minister

दिनचर्या की शुरुआत योग से करें : शिक्षा मंत्री

Sun, 22 Jun 2025 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 22 Jun 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Start your daily routine with yoga: Education Minister
फोटो 05: साेनीपत के गोहाना ​स्थित शहीद मदन लाल ढींगडा पार्क में खंड स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम म
सोनीपत। योग युक्त नशा मुक्त के संकल्प के साथ शनिवार को खिजर मकबरा परिसर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिलास्तरीय शिविर आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि दिनचर्या की शुरुआत योग से करनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि योग केवल ध्यान या व्यायाम क्रिया नहीं है। योग का मतलब जोड़ होता है। योग ही वह रास्ता है जिसके जरिए मनुष्य स्वयं और भगवान से जुड़कर अपने जीवन को सफल बनाते हुए मानव कल्याण के लिए कार्य कर सकता है।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री ने कहा कि योग हमारी पुरानी परंपरा और संस्कृति का हिस्सा है। इसके जरिए हमारे पूर्वज अपने शरीर को स्वस्थ रखते थे। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमारी उसी परंपरा और संस्कृति को पूरे विश्व तक पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमारा भी यही लक्ष्य होना चाहिए कि हम योग के जरिए अपनी परंपरा और संस्कृति को दुनिया तक पहुंचाएं। ढांडा ने कहा कि हमारे खून में एक ही विचार है कि धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो, प्राणियों में सद्भावना हो और विश्व का कल्याण हो।
हम इसी विचार को हमेशा अपने देश या स्वयं के बारे में न सोचकर पूरी मानव जाति के कल्याण के बारे में सोचते हैं। हम इसी विचार के साथ दुनिया को नई दिशा दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह शताब्दी हमारी है । हम इसी जुनून और संकल्प के साथ देश को आगे बढ़ाने में अहम योगदान देंगे। इस दौरान शिक्षा मंत्री ने उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण के संकल्प की भी शपथ दिलाई।
कार्यक्रम के दौरान लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सैनी के अभिभाषण को भी सुना। अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन ने कहा कि योग बेहद लाभकारी है। हमें योग को अपनी दिनचर्या को प्रमुख अंग बनाना चाहिए। योग करने के लिए रोजाना कुछ मिनट का समय जरूर निकालना चाहिए।
योग से आज पूरे विश्व में शांति बनाई जा सकती है
शिक्षा मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में आपराधिक मामलों में विपक्ष के सवालों पर पलटवार करते हुए कहा कि योग से आज पूरे विश्व में शांति बनाई जा सकती है। कई देशों में युद्ध चल हैं तो कई देशों में गृह युद्ध की स्थिति बनी हुई। 180 देशों ने योग को अपनाया है और भारत विश्व गुरु बनने की तरफ अग्रसर है। भारत पहले किसी पर हमला करता नहीं और बाद में किसी को छोड़ता नहीं है।
प्रदेश में शराब कारोबारियों की हत्या और व्यापारियों से रंगदारी मांगने पर विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि विपक्ष अपनी भूमिका अच्छे से निभाने में कामयाब नहीं हुआ है। आज हरियाणा में कानून व्यवस्था बहुत अच्छी है। अपराधियों पर कार्रवाई हो रही है।
यह रहे मौजूद
इस मौके पर पुलिस उपायुक्त नरेंद्र कुमार, एसीयूटी योगेश दिल्हौर, एसडीएम सुभाष चंद्र, नगराधीश डॉ. अनमोल, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त मीतू धनखड़, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. रामअवतार सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया, आयुष विभाग से वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय शर्मा व डॉ. रजनीश मौजूद रहे।

विधायक ने योग को नियमित रूप से अपनाने का किया आह्वान
गोहाना। शहीद मदन लाल ढींगडा पार्क में खंडस्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सोनीपत के विधायक निखिल मदान ने लोगों के साथ मिलकर योग किया। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वह योग को नियमित रूप से अपनाएं। यह एक दिन करके छोड़ देने की चीज नहीं है। यदि हम रोजाना योग करेंगे तो बीमारियों को खुद से दूर रख सकते हैं। इसको घर-घर और जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान भाजपा गोहान जिला अध्यक्ष बिजेंद्र मलिक, एसडीएम अंजलि श्रोत्रिय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

फोटो 05: साेनीपत के गोहाना स्थित शहीद मदन लाल ढींगडा पार्क में खंड स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम म

फोटो 05: साेनीपत के गोहाना स्थित शहीद मदन लाल ढींगडा पार्क में खंड स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम म

फोटो 05: साेनीपत के गोहाना स्थित शहीद मदन लाल ढींगडा पार्क में खंड स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम म

फोटो 05: साेनीपत के गोहाना स्थित शहीद मदन लाल ढींगडा पार्क में खंड स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम म

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed