फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Star teachers and mentors will be honored by the Education Minister today

Sonipat News: स्टार शिक्षकों व मेंटर्स को शिक्षा मंत्री के हाथों आज मिलेगा सम्मान

Sat, 27 Jul 2024 04:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 27 Jul 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
Star teachers and mentors will be honored by the Education Minister today
सोनीपत। दीनबंधू छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी), मुरथल में शनिवार को जिला स्तरीय स्कूल प्रबंधन कमेटी सदस्यों का प्रशिक्षण एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगी। कार्यक्रम में स्टार शिक्षकों व मेंटर्स को शिक्षा मंत्री के हाथों सम्मान मिलेगा। जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रत्येक स्कूल मुखिया को तीन एसएमसी सदस्यों को कार्यक्रम में लेकर आने की जिम्मेदारी सौंपी है। प्रशिक्षण एवं संवाद कार्यक्रम में जिले भर से करीब 1200 एसएमसी सदस्य शामिल होंगे। इसमें एसएमसी सदस्यों को उनकी जिम्मेदारी बताते हुए स्कूलों में सुधार करने के लिए सहयोग मांगा जाएगा। जिससे राजकीय स्कूलों की स्थिति में सुधार लाया जा सके। राजकीय स्कूलों में एसएमसी को 25 लाख रुपये तक के कार्य कराने की शक्ति प्रदान की है। इसके लिए उन्हें बैठक कर प्रस्ताव पास करवाना होता है।
विज्ञापन

पांच शिक्षक व दो मेंटर किए जाएंगे सम्मानित
गन्नौर। गन्नौर खंड के पांच स्टार शिक्षक व दो शिक्षक मेंटर को शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा के हाथों सम्मान मिलेगा। बीआरसी आजाद दहिया ने बताया कि स्टार शिक्षकों व मेंटर्स का चयन उनके मूल्यांकन एवं प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। उन्होंने बताया कि खंड से 156 एसएमसी सदस्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। शिक्षा मंत्री राजकीय स्कूलों में बेहतर संसाधन व अन्य सुविधाएं प्रदान कराने के लिए एसएमसी सदस्यों से सुझाव भी लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed