{"_id":"65a56606864ea9e41f03e178","slug":"stadium-not-built-in-nahri-even-after-29-months-of-cm-announcement-sonipat-news-c-197-1-snp1002-12480-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सीएम घोषणा के 29 माह बाद भी नाहरी में नहीं बना स्टेडियम, ग्रामीणों ने उपायुक्त को दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सीएम घोषणा के 29 माह बाद भी नाहरी में नहीं बना स्टेडियम, ग्रामीणों ने उपायुक्त को दी शिकायत
Mon, 15 Jan 2024 10:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 15 Jan 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
राई। गांव नाहरी में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की घोषणा के 29 माह बाद भी खेल स्टेडियम नहीं बना है। जिससे ग्रामीणों में रोष है। सोमवार को ग्रामीण एकत्रित होकर लघु सचिवालय पहुंचे और उपायुक्त से मिलकर शिकायत दी है। साथ ही सीएम विंडो पर भी शिकायत दर्ज करवाई है।
टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले पहलवान रवि दहिया के सम्मान में 18 अगस्त 2021 को गांव नाहरी में सम्मान समारोह आयोजित किया गया था। जिसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नाहरी में स्टेडियम बनाने की घोषणा की थी। सीएम की इस घोषणा पर आज तक काम नहीं हुआ है। ग्रामीणों स्टेडियम बनाने के लिए कई बार अधिकारियों से मिलकर मांग कर चुके हैं। इसके बावजूद आज तक इस दिशा में कोई काम नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने अब उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार व सीएम विंडो पर शिकायत दी है। जिसमें गांव में जल्द स्टेडियम बनाने की मांग की गई है। शिकायत देने वालाें में पदम दहिया, पूर्व पंचायत समिति सदस्य सुकेश रानी, मनीष दहिया, संदीप दहिया, रोहित, साहब सिंह, कुलदीप, पवन, डाॅ. सतबीर सिंह, प्रमोद दहिया, ईशांत व अन्य मौजूद रहे।