{"_id":"68d84122b62b8de9990c6b7f","slug":"ssj-initiative-launched-for-cleanliness-sonipat-and-karnal-corporations-link-five-cities-each-sonipat-news-c-197-1-snp1003-142949-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: स्वच्छता के लिए शुरू हुई एसएसजे पहल, सोनीपत और करनाल निगम से जोड़े पांच-पांच शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: स्वच्छता के लिए शुरू हुई एसएसजे पहल, सोनीपत और करनाल निगम से जोड़े पांच-पांच शहर
Sun, 28 Sep 2025 07:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 28 Sep 2025 07:13 AM IST
विज्ञापन
फोटो 04: सोनीपत के एजुकेशन सिटी राई स्थित आईआईटी कैंपस में स्वच्छ शहर जोड़ी (एसएसजे) पहल के शुभ
सोनीपत। हमें एकता और अंत्योदय की भावना के साथ देश के शहरों को स्वच्छ व गंदगी मुक्त बनाना है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने दो विचार रखे थे एक राजनीतिक आजादी और दूसरा गंदगी से आजादी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2014 में स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत कर राष्ट्रपिता के इस संकल्प को आगे बढ़ाया है। यह बात शनिवार को केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने एजुकेशन सिटी राई स्थित आईआईटी कैंपस में देश में स्वच्छ शहर जोड़ी (एसएसजे) पहल का शुभारंभ करने के दौरान कही।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करनाल से जुड़े। उन्होंने कहा कि स्वच्छ शहर जोड़ी पहल में हरियाणा अग्रणी भूमिका निभाएगा। सोनीपत व करनाल नगर निगम से पांच-पांच नगर पालिकाओं को जोड़ा जा रहा है। उन्होंने देश के शहरों को स्वच्छ बनाने के लिए शुरू की गई इस पहल के लिए केंद्रीय मंत्री का धन्यवाद भी किया।
मनोहर लाल ने कहा कि स्वच्छ शहर जोड़ी पहल के तहत 72 मेंटर और 200 मेंटी शहर जोड़े गए हैं। यह शहरी कचरा प्रबंधन क्षेत्र का अब तक का सबसे बड़ा सिटी ट्विनिंग ढांचा सिद्ध होगा। चयन हाल ही में हुए स्वच्छ सर्वेक्षण के आधार पर किया गया है। उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शहरों को मेंटर और सुधार की आवश्यकता वाले शहरों को मेंटी बनाया गया है।
विज्ञापन
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि प्रत्येक मेंटर-मेंटी (गुरु-शिष्य) जोड़ी का गठन भौगोलिक निकटता और प्रदर्शन अंतर के आधार पर किया गया है ताकि ज्ञान आदान-प्रदान अधिक प्रासंगिक और व्यावहारिक हो। राष्ट्रीय कार्यक्रम के दौरान सभी सहभागी शहरों के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर हुए।
केंद्रीय मंत्री की उपस्थिति में करनाल और सोनीपत नगर निगम ने पांच-पांच छोटे शहरों को स्वच्छता में सहयोग देने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए। करनाल नगर निगम सीवन, इस्माईलाबाद, कालांवाली, नारनौंद और राजौंद नगर पालिका का मार्गदर्शन करेगा जबकि सोनीपत नगर निगम पटौदी, फर्रुखनगर, कुंडली, नारनौल और होडल को सहयोग करेगा।
-- -- -- -- -
सुपर स्वच्छ लीग की स्थापना की
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण की लगातार सफलताओं को देखते हुए मंत्रालय ने सुपर स्वच्छ लीग की भी स्थापना की है। 2022, 2023 और 2024 के सर्वेक्षण में पांच जनसंख्या वर्गों में शीर्ष तीन स्थान प्राप्त करने वाले शहरों को इस लीग में शामिल किया गया है। यही शहर एसएसजे ढांचे में मेंटर शहरों का आधार बनेंगे। वहीं मेंटी शहरों का चयन राज्यों की संचयी रैंकिंग में निचले स्तर पर रहे शहरों से किया गया है ताकि व्यावहारिक और सहकर्मी आधारित सीखने का मॉडल विकसित हो सके।
-- -- -- -- -
एसएसजे पहल का मूल्यांकन स्वच्छ सर्वेक्षण-2026 में होगा
उन्होंने कहा कि आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने 26 अगस्त को एसएसजे पहल के लिए निर्देश जारी कर 100 दिवसीय कार्य योजना की शुरुआत की है। इस अवधि में प्रत्येक शहर जोड़ी संयुक्त कार्य योजना बनाएंगे। साइट विजिट और प्रत्यक्ष अनुभव पर आधारित शिक्षण करेंगे। सफलताओं की साझेदारी और चुनौतियों का समाधान निकालेंगे। दीर्घकालिक क्षमता निर्माण की नींव रखेंगे। इस प्रयास का मूल्यांकन स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 में किया जाएगा। इससे न केवल जमीनी स्तर पर सुधार होंगे बल्कि शहरी शासन प्रणाली में पीयर-लर्निंग मॉडल को संस्थागत रूप मिलेगा।
-- -- -- -- --
केंद्रीय मंत्री ने स्वच्छता गीत किया लॉन्च
केंद्रीय मंत्री ने शैलेंद्र की ओर से लिखित और अमित त्रिवेदी व श्रेया घोषाल की ओर से गाया गया स्वच्छता गीत भी लॉन्च किया। उन्होंने मध्य प्रदेश के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कैलाश विजयवर्गीय व उत्तर प्रदेश के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री अनिल कुमार शर्मा से भी बातचीत की। उनके साथ विधायक कृष्णा गहलावत, निखिल मदान, मेयर राजीव जैन, शहरी विकास मंत्रालय की संयुक्त सचिव रूपा मिश्रा, शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त एवं सचिव विकास गुप्ता, उपयुक्त सुशील सारवान, नगर निगम आयुक्त हर्षित कुमार भी उपस्थित रहे।