फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Spread Smile Foundation organized a summer carnival; children enjoyed it.

Sonipat News: स्प्रेड स्माइल फाउंडेशन ने लगाया समर कार्निवल, बच्चों ने लिया आनंद

Tue, 07 Jul 2026 01:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 07 Jul 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Spread Smile Foundation organized a summer carnival; children enjoyed it.
फोटो . सोनीपत के सेक्टर-12 में आयोजित समर कार्निवल के दौरान मस्ती करते बच्चे। स्रोत: फाउंडेशन
सोनीपत। सेक्ट1र-12 में स्प्रेड स्माइल फाउंडेशन की ओर से संचालित शुभ पाठशाला, स्नेह पाठशाला, संचित पाठशाला और वात्सल्य पाठशाला के बच्चों के लिए पहली बार समर कार्निवल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को पढ़ाई के साथ खुशी, मनोरंजन और अपनापन का अनुभव कराना था।
विज्ञापन

कार्निवल में 500 से अधिक बच्चों और उनके अभिभावकों ने भाग लेकर विभिन्न गतिविधियों का आनंद लिया। इसमें बच्चों के लिए विभिन्न तरह के खेल, फिटनेस चैलेंज, फैशन शो, टैलेंट शो, ट्रैम्पोलिन, मिक्की माउस, विशेष गोरिल्ला कैरेक्टर, बर्फ का गोला, भेलपुरी और छोले-चावल जैसी कई आकर्षक गतिविधियां और खाद्य सामग्री पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि मेयर राजीव जैन ने कहा कि शिक्षा के साथ बच्चों के जीवन में खुशी, आत्मविश्वास और सकारात्मक अनुभव जोड़ना भी बेहद जरूरी है। स्प्रेड स्माइल फाउंडेशन का यह प्रयास सराहनीय है और इससे बच्चों को नई ऊर्जा व प्रेरणा मिलेगी। कार्यक्रम में रमेश जैन, डॉ. सुरेश जैन, श्रुति, कीर्ति, अनूप बाला, अमन जौहर, तान्या, जितेन्द्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed