फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sports stadium and PHC building not built in Olympian Ravi Dahiya's village Nahari

Sonipat News: ओलंपियन रवि दहिया के गांव नाहरी में नहीं बना खेल स्टेडियम व पीएचसी भवन

Fri, 22 Dec 2023 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 22 Dec 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Sports stadium and PHC building not built in Olympian Ravi Dahiya's village Nahari
राई। गांव नाहरी के पहलवान रवि दहिया ने टोक्यो ओलंपिक-2020 में शानदार प्रदर्शन कर देश की झोली में रजत पदक डाला था। ग्रामीणों ने बताया कि देश के लिए पदक जीतने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गांव में आकर पहलवान का अभिनंदन किया था और सम्मान के तौर पर उनके गांवों में खेल स्टेडियम बनाने की घोषणा कर दी थी। उसके साथ ही गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन, पेयजल का प्रबंध व दूषित पानी की निकासी कराने की बात कही थी। उसके बाद अब सवा दो साल बीत जाने पर इनमें से कोई सुविधा नहीं मिली है। जिस पर ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन

गांव नाहरी निवासी पूर्व जिला पार्षद प्रमोद दहिया, पूर्व ब्लॉक समिति सदस्य सुकेश रानी दहिया, पदम सिंह दहिया, सुशील दहिया, डॉ. साहब सिंह दहिया, सतबीर दहिया, मास्टर राजबीर दहिया, डॉ. अनार सिंह दहिया, रामनिवास आर्य, महताब सिंह, संदीप बंटी, राकेश दहिया, रमेश नंबरदार ने बताया कि टोक्यो ओलंपिक-2020 कोरोना के चलते 2021 में आयोजित किए गए थे। इसमें उनके गांव के पहलवान रवि दहिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता था। उनकी जीत का जश्न मनाने के लिए स्वयं मुख्यमंत्री मनोहर लाल 18 अगस्त, 2021 को गांव में पहुंचे थे और सभा की थी।
विज्ञापन

उन्होंने गांव में खेल स्टेडियम बनाने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री ने कहा था कि स्टेडियम में सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री की घोषणा से युवाओं में भी जोश भर गया। मगर अब तक सुविधा नहीं मिल सकी। खेल स्टेडियम और कुश्ती हाल का निर्माण किया जाना था। ग्राम पंचायत ने प्रस्ताव पारित कर 6.5 एकड़ जमीन भी संबंधित विभाग को सौंप दी मगर निर्माण कार्य आज तक शुरू नहीं हो पाया। फाइल जब हरियाणा के चीफ आर्किटेक्ट के कार्यालय तक पहुंची तो कहा गया कि जमीन पर 6 से 8 फीट गहरे गड्ढों में मिट्टी भराव करने पर प्रोजेक्ट का खर्च बढ़ जाएगा। ऐसे में यहां पर निर्माण संभव नहीं है। ऐसे में निर्माण अटका हुआ है। इसके साथ ही ग्रामीणों का आरोप है कि पीएचसी की सुविधा दी गई है, लेकिन पीएचसी की बिल्डिंग नहीं बनाई गई है। चौपाल में पीएचसी चलाई जा रही है। पेयजल व दूषित पानी की निकासी का कोई प्रबंध नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन




गांव में जल्द की सुविधा नहीं दी गई तो गांव में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। 10 दिन तक हस्ताक्षर अभियान चलाने के बाद ग्रामीणों की मांग अधिकारियों के साथ ही मुख्यमंत्री तक भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि गांव में विकास कार्यों को करवाने के लिए वह मुख्यमंत्री से मिलकर सुविधा देने की मांग करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।

सुकेश रानी दहिया, पूर्व ब्लॉक समिति सदस्य



गांव में मुख्यमंत्री ने कई घोषणा की थी। अब तक कई मांग पूरी नहीं हो सकी है। सभी मांगों को जल्द पूरा किया जाना चाहिए। सुविधाओं के लिए ग्रामीणों ने स्वयं जमीन दान में दी थी।


राकेश दहिया, रवि दहिया के पिता

गांव का बेटा पदक लेकर आया तो मुख्यमंत्री ने खेल स्टेडियम की घोषणा की थी। सवा दो बाद भी एक ईंट नहीं लग सकी है।

सतबीर, ग्रामीण

गांव की अब तक किसी ने सुध नहीं है। गांव का बेटा पदक लेकर आया तो सभी को आस जगी थी। आज तक उनकी उम्मीद पूरी नहीं हो सकी।

सुशील



वर्जन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल जो कहते हैं उसे अवश्य पूरा करते हैं। मैं ग्रामीणों की मांग को मुख्यमंत्री के संज्ञान में लेकर आउंगा। अगर मुख्यमंत्री की घोषणा हैं तो उपायुक्त के माध्यम से रिपोर्ट लेकर उसे जल्द पूर्ण करवाया जाएगा।

मूलचंद शर्मा, परिवहन मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed