{"_id":"5d5afe5e8ebc3e898c0dbfa9","slug":"sports-sonipat-news-rtk512649350","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएस विजय ढुल ने वर्ल्ड पुलिस गेम्स में जीता कांस्य पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपीएस विजय ढुल ने वर्ल्ड पुलिस गेम्स में जीता कांस्य पदक
रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
चीन में वर्ल्ड पुलिस गेम्स में डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक जीतने के बाद आईपीएस विजय ढुल।
- फोटो : Sonipat
Link Copied
राई (सोनीपत)। गांव रसोई के रहने वाले आईपीएस विजय ढुल ने चीन में हुए 18वें वर्ल्ड पुलिस गेम्स में डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक जीता। विजय ढुल के कांस्य पदक जीतने पर गांव और परिजनों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
आईपीएस विजय ढुल के चाचा रणबीर ने बताया कि विजय की शुरूआती पढ़ाई गांव के ही मोतीलाल नेहरू खेलकूद विद्यालय में हुई है। 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद उन्होंने दिल्ली के सेंट स्टीफन कॉलेज से स्नातक की शिक्षा ग्रहण की। इसके बाद विजय ढुल ने 2012 में यूपीएससी की परीक्षा पास कर आईपीएस चुने गए। उन्होंने बताया कि फिलहाल विजय ढुल वर्तमान में लखनऊ में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात हैं, इससे पहले वह मेरठ, नोएडा व बस्ती में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। विजय ने मर्चेंट नेवी में भी अपनी सेवाएं दी हैं। रणबीर सिंह ने बताया कि विजय ढुल के गांव पहुंचने पर स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।