फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sports school players hoisted the flag in athletics

Sonipat News: खेलकूद स्कूल के खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स में लहराया परचम

Sun, 21 Sep 2025 02:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 21 Sep 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Sports school players hoisted the flag in athletics
फोटो:19: आईपीएससी एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी राई स्कूल के प्राचा - फोटो : अमर उजाला
सोनीपत। मोतीलाल नेहरू खेलकूद स्कूल राई के खिलाड़ियों ने आईपीएससी एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन कर 15 स्वर्ण सहित 29 पदक जीते हैं। प्रतियोगिता मध्य प्रदेश के इंदौर में हुई थी। स्कूल की टीम अंडर-14 में ओवरऑल विजेता बनी तो अंडर-17 में दूसरा स्थान पाया। प्राचार्य एवं निदेशक पीके धीमन के खिलाड़ियों को बधाई दी है।
विज्ञापन


प्राचार्य व निदेशक प्रमोद कुमार धीमन ने बताया कि स्कूल की टीम ने इंदौर स्थित एमराल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल में 14 से 17 सितंबर तक आयोजित हुई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में देशभर से लगभग 500 खिलाड़ी शामिल हुए थे। राई के एथलीट्स ने विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन कर अंडर-14 वर्ग में ओवरऑल चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम की।
विज्ञापन

अंडर-17 वर्ग में शानदार खेल दिखाते हुए द्वितीय स्थान हासिल किया। अंडर-14 वर्ग में सुमित ने चार स्वर्ण पदक जीतकर सर्वश्रेष्ठ एथलीट का खिताब हासिल किया। वहीं ईशांत, संयम, तनिष और प्रत्यक्ष ने भी स्वर्ण पदक जीतकर मान बढ़ाया। अंडर-17 वर्ग में भी राई के खिलाड़ियों ने दमदार उपस्थिति दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुभम ने दो स्वर्ण और तीन रजत, मोक्ष परमार ने एक स्वर्ण और तीन रजत, संसार ने एक स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य, मानव ने तीन स्वर्ण और दो रजत पदक जीतकर स्कूल की शान बढ़ाई। कार्तिक और कार्तिक देओल ने कांस्य पदक जीतकर पदक तालिका में योगदान दिया।


प्रतियोगिता से लौटने पर स्कूल में खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। प्राचार्य प्रमोद कुमार धीमन व खेल अधिकारी चंद्रशेखर शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और इस उपलब्धि का श्रेय एथलेटिक कोच दिलबाग सिंह को दिया। प्राचार्य ने कहा कि यह सफलता हरियाणा खेलकूद विवि राई के कुलपति अशोक कुमार की प्रेरणादायी खेल नीतियों का परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed