{"_id":"1c72957bc8b08bd70d089f5bb1cd908b","slug":"sports-news-hindi-news-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतपाल और सुनील ने जीता जिला कुमार व केसरी का खिताब ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतपाल और सुनील ने जीता जिला कुमार व केसरी का खिताब
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Tue, 09 Feb 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के सुभाष स्टेडियम में आयोजित हुई जिला कुमार व केसरी प्रतियोगिता में सतपाल और सुनील ने खिताबी जीत दर्ज की है। विजेताओं को जिला खेल अधिकारी प्रेम सिंह हुड्डा ने पुरस्कृत किया। विजेता पहलवान मेवात में होने वाली राज्य स्तरीय कुमार व केसरी कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेंगे। अब यह प्रतियोगिता 20 से 24 फरवरी तक होनी है।
सोमवार को हुए मुकाबलों में दोनों ही वर्गों में 16-16 पहलवानों ने भाग लिया। दोनों खिताबों के लिए पहलवानों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। जिसमें अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराते सतपाल जाट जोशी और प्रवीण गुमड़ ने जिला कुमार के फाइनल में जगह बनाई। सुभाष स्टेडियम के दोनों पहलवानों में खिताब के लिए कड़ी टक्कर हुई। जिसमें सतपाल जाट जोशी ने प्रवीण गुमड़ को हराकर जिला कुमार के खिताब पर कब्जा जमाया।
वहीं जिला केसरी के लिए हुए मुकाबले में सुभाष स्टेडियम के पहलवान गांव कुमासपुर निवासी सुनील और भैंसवाल के पहलवान आशीष के बीच भी कांटे का मुकाबला हुआ। जिसमें आखिरकार सुनील ने खिताब जीतने में सफलता प्राप्त की। प्रशिक्षक राजसिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में दोनों खिताब जीतकर सुभाष स्टेडियम के पहलवानों ने अपनी श्रेष्ठता कायम की है। इस दौरान प्रशिक्षक राजसिंह छिक्कारा, बलवंत, देवेंद्र दहिया, कुलबीर, सीमा, सुनीता, देवेंद्र फौजी, दरिया खलीफा आदि मौजूद रहे।