{"_id":"64c426401b0df30156067379","slug":"sports-guru-disciple-of-sonipat-will-enter-the-field-of-para-asian-games-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sports: पैरा एशियन गेम्स के मैदान में उतरेंगे गुरु-शिष्य, ट्रायल के दौरान क्लब थ्रो में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sports: पैरा एशियन गेम्स के मैदान में उतरेंगे गुरु-शिष्य, ट्रायल के दौरान क्लब थ्रो में चयन
Sat, 29 Jul 2023 02:04 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 29 Jul 2023 02:04 AM IST
सार
हरियाणा के सोनीपत के गांव बैंयापुर निवासी अंतरराष्ट्रीय क्लब थ्रोअर अमित सरोहा और उनके शिष्य गांव भदाना निवासी धर्मबीर नैन चीन में होने वाले पैरा एशियन गेम्स में एक बार फिर देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
एशियन गेम्स के लिए चयनित अमित सरोहा व धर्मबीर नैन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत के गांव बैंयापुर निवासी अंतरराष्ट्रीय क्लब थ्रोअर अमित सरोहा और उनके शिष्य गांव भदाना निवासी धर्मबीर नैन चीन में होने वाले पैरा एशियन गेम्स में एक बार फिर देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में हुए पैरा एशियन गेम्स के ट्रायल में अमित सरोहा और उनके शिष्य धर्मबीर नैन की जोड़ी ने क्लब थ्रो स्पर्धा में भाग लेने के लिए चीन का टिकट कटा लिया है। अमित सरोहा इससे पहले वर्ष 2010, 2014 व 2018 एशियन गेम्स में दो स्वर्ण व दो रजत पदक जीत चुके हैं।
विज्ञापन
वह पांचवां पदक दिलाने के लिए मैदान में उतरेंगे। उन्होंने अगस्त 2022 में बेंगलूरू में चौथी इंडियन ओपन नेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 30.82 मीटर क्लब थ्रो कर स्वर्ण पदक जीता था। यह अमित के कॅरिअर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। इससे पहले वह 2017 में लंदन में हुए विश्व चैंपियनशिप में 30.27 मीटर थ्रो कर रजत पदक जीता था।
विज्ञापन
वह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में 22 से ज्यादा और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में करीब 20 पदक जीत चुके हैं। वहीं उनके शिष्य धर्मबीर नैन ने पिछले साल अपने गुरु अमित सरोहा का लंदन में 12 साल पहले बनाया पुराना एशियन रिकॉर्ड तोड़ा था। वर्ष 2018 एशियन गेम्स में अमित ने स्वर्ण व धर्मबीर ने रजत पदक जीता था।
अमित की शिष्या एकता भ्याण का एशियन गेम्स में चयन
अमित सरोहा के पास अभ्यास करने वाली पैरालंपियन एकता भ्याण ने भी विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था। उनका चयन भी एशियन गेम्स के लिए हुआ है। एकता भी चीन में आयोजित एशियन गेम्स के लिए अमित सरोहा के साथ अभ्यास कर रही हैं।