फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sports are not limited to the field, opening new doors to career: Vice Chancellor

खेल मैदान तक नहीं सीमित, खोल रहा कॅरिअर का नया द्वार : कुलपति

Thu, 29 May 2025 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 29 May 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Sports are not limited to the field, opening new doors to career: Vice Chancellor
फोटो 24- सोनीपत के राई स्थित हरियाणा खेल विश्वविद्यालय में आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं का स - फोटो : संवाद
सोनीपत। कुलपति अशोक कुमार ने कहा कि आज खेल केवल मैदान तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह शिक्षा, विज्ञान, तकनीक व मीडिया से जुड़कर युवाओं के लिए कॅरिअर के नए द्वार खोल रहे हैं। खेल सम्मान, पहचान व आत्मनिर्भरता का माध्यम हैं। अब खिलाड़ी न केवल रोजगार की तलाश में हैं, बल्कि वह खुद उद्यमी, टेक्नोलॉजिस्ट व प्रेरक नेता बन रहे हैं।
विज्ञापन

कुलपति बुधवार को राई स्थित हरियाणा खेल विश्वविद्यालय में आयोजित प्ले, परफॉर्म, प्रोस्पर : कॅरिअर इन स्पोर्ट्स विषय पर आयोजित विचार गोष्ठी में मुख्यातिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। इसमें मुख्य वक्ता के रूप में दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के खेल उप निदेशक डॉ. विक्रम सिंह ने खेल में कॅरिअर संबंधी जानकारी दी।
विज्ञापन

राजपुरा की चितकारा यूनिवर्सिटी से मीडिया विभाग के डीन प्रो. आशुतोष मिश्रा ने मीडिया एवं जनसंचार में कॅरिअर के बारे में बताया। गोष्ठी का आयोजन प्रो. योगेश ठाकुर की ओर से किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करना रहा कि कैसे खेल एक कॅरिअर विकल्प के रूप में भविष्य संवार सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि सरकार की प्रमुख पहल खेलो इंडिया योजना, फिट इंडिया मूवमेंट खेलों को बढ़ावा देने में सहायक है। डॉ. विक्रम सिंह ने कहा कि आज विराट कोहली की ब्रांड वैल्यू 171 करोड़ तक पहुंच चुकी है, जो दर्शाता है कि खेल न केवल जुनून, बल्कि एक आर्थिक शक्ति भी बन चुका है। मंच संचालन डॉ. विवेक ने किया। विवि की डीन डॉ. ज्योति मौजूद रही। विद्यार्थियों ने विशेषज्ञों से कॅरिअर संबंधित सवाल पूछे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed