फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Speech of former Haryana Chief Minister Bhupinder Singh Hooda at Jan Aakrosh Rally Baroda Sonipat

पूर्व CM हुड्डा बोले: टायर्ड हूं न रिटायर्ड, सत्ता परिवर्तन की लड़ाई में जनता साथ दे तो मजबूती से लडूंगा

Sun, 07 Jan 2024 09:09 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 07 Jan 2024 09:09 PM IST
सार

बरोदा में आयोजित जन आक्रोश रैली में पूर्व मुख्यमंत्री ने सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस काल में हरियाणा विकास में नंबर-वन था, अब अपराध में नंबर-वन है। साथ ही कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर 500 रुपये में गैस सिलिंडर मिलेगा। 300 यूनिट मुफ्त बिजली व वृद्धावस्था पेंशन 6000 रुपये महीना करने का दावा किया है। 

विज्ञापन
Speech of former Haryana Chief Minister Bhupinder Singh Hooda at Jan Aakrosh Rally Baroda Sonipat
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि सत्ता परिवर्तन की लड़ाई में जनता उनका पूरा साथ दे, वह मजबूती से लडेंगे। वह न तो टायर्ड हैं और न रिटायर्ड हैं। प्रदेश को विकास में नंबर-वन बनाने वाली कांग्रेस को दोबारा सत्ता में लेकर आएंगे। वह रविवार को सोनीपत के गांव बरोदा के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के मैदान में आयोजित जन आक्रोश रैली में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने सरकार को घेरते हुए कहा कि भाजपा-जजपा ने प्रदेश को अब अपराध में नंबर-वन बना दिया है। कांग्रेस की सरकार बनने पर 500 रुपये में मिलेगा गैस सिलिंडर, 300 यूनिट मुफ्त बिजली व वृद्धावस्था पेंशन 6000 रुपये महीना करेंगे। इससे पहले रैली में पहुंचने पर दीपेंद्र हुड्डा यूथ ब्रिगेड के महासचिव रणदीप सिंह मलिक ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को हुक्का भेंट किया।
विज्ञापन


हुड्डा ने कहा कि हरियाणा साल 2014 से पहले तक प्रति व्यक्ति आय, प्रति व्यक्ति निवेश, नौकरी देने में नंबर वन था वह आज बेरोजगारी, अपराध में नंबर वन पर है। कांग्रेस की सरकार बनने पर कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना, 100-100 गज मुफ्त प्लॉट और गरीबों को दो कमरे का मकान बनाकर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान आंदोलन में जो 750 किसान शहीद हुए हैं, उसमें हरियाणा के काफी किसान थे। शहीद किसानों के परिवारों में एक सरकारी नौकरी देंगे। खिलाडिय़ों के लिए पदक लाओ पद पाओ योजना फिर से शुरू करेंगे।

रैली में पहुंचे हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान ने कहा कि साढ़े नौ साल में भाजपा सरकार ने लोगों को मूर्ख बनाने का काम किया है। किसानों की आमदनी न दोगुना हो सकी और न गरीब के सिर पर छत आई। 100 दिन में महंगाई कम करने समेत कई दावे किए हैं, लेकिन एक भी पूरा नहीं किया है।


लोकसभा चुनाव में पूरे देश की नजर हरियाणा पर रहेगी: दीपेंद्र हुड्डा
राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में पूरे देश की नजर हरियाणा पर रहेगी। यह चुनाव हरियाणा के भविष्य को बचाने का चुनाव है। सत्ता में बैठे लोग हमें निशाने पर लेने के लिए साम, दाम, दंड, भेद का सहारा लेकर सारे चक्रव्यूह रचेंगे। भर्तियों में दूसरे प्रदेश के लोगों को चुना जाता है। सहायक प्रोफेसर टेक्निकल की लिस्ट में 156 में से 103 बाहर के चयनित हुए। इस सरकार ने खिलाड़ी बेटियों को दिल्ली की सडक़ों पर घसीट कर अपमानित किया। कर्मचारी, मनरेगा मजदूर, ग्रामीण चौकीदार, आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ता, सरपंच पर लाठीचार्ज किया। जनता बीजेपी-जेजेपी का घमंड तोड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed