फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Special camps will be organized in villages for property ID, Ayushman card, pension.

Sonipat News: प्रॉपर्टी आईडी, आयुष्मान कार्ड, पेंशन के लिए गांवों में लगेंगे विशेष शिविर

Wed, 11 Oct 2023 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 11 Oct 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Special camps will be organized in villages for property ID, Ayushman card, pension.
फोटो 41. जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनते सांसद रमेश कौशिक। स्रोत: सूचना
सोनीपत। जनसमस्याओं की सुनवाई और समाधान उनके घर द्वार पर ही देने के उद्देश्य से सांसद रमेश कौशिक ने जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देेते हुए समयबद्धता के साथ विभिन्न कार्यों के निपटान के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने प्रॉपर्टी आईडी, आयुष्मान कार्ड, पेंशन, बिजली, पानी आदि समस्याओं के समाधान के लिए गांवों में विशेष शिविर लगवाने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन


सांसद रमेश कौशिक ने गुहणा से जनसंवाद कार्यक्रम की शुरुआत करत मोहाना मेंं समापन किया। उन्होंने कासंडी, जुआं-1 और रोलद लतीफपुर में भी जनसंवाद कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया।
विज्ञापन

मोहाना में सांसद ने ग्रामीणों की मांग पर बिजली निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी का बिजली कनेक्शन न काटा जाए। पहले बिजली बिलों को दुरुस्त करवाएं। बिजली बिल भरने की व्यवस्था भी गांव में ही की जाए। तालाबों की रिटर्निंग वॉल बनवाने व चौपालों की मरम्मत करने के लिए भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुआं-1 में सांसद ने ग्रामीणों की समस्याओं का निपटारा करते हुए चौकीदार लगवाने की मांग स्वीकृत करते हुए एसडीएम को निर्देश दिए। गुहणा, कासंडी व रोलद लतीफपुर के लिए भी जनसंवाद कार्यक्रम खासा राहत और सौगात भरा रहा। गुहणा में विशेष रूप से पानी की मांग रखी गई। कासंडी में खेल स्टेडियम में हॉल का निर्माण पूरा करवाने, कम्युनिटी सेंटर का निर्माण तथा पशु अस्पताल, डिस्पेंसरी व राजकीय विद्यालय की बिल्डिंगों का पुनर्निर्माण करवाने की मांगें प्रस्तुत की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed