फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Special campaign for voter list revision in Rai Assembly constituency from September 12 to 27.

Sonipat News: राई विधानसभा में 12 से 27 सितंबर तक मतदाता सूची सुधार का विशेष अभियान

Tue, 08 Sep 2026 02:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Special campaign for voter list revision in Rai Assembly constituency from September 12 to 27.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

सोनीपत। राई विधानसभा क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत मतदाता सूची को अद्यतन किया जाएगा। इसके लिए विशेष अभियान चलेगा। 12, 13, 26 और 27 सितंबर को सभी मतदान केंद्रों पर दावे एवं आपत्तियां ली जाएंगी।
निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं डीडीपीओ मनीष मलिक ने बताया कि अभियान के दौरान फॉर्म-6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 से जुड़े दावे एवं आपत्तियां ली जाएंगी। बीएलओ निर्धारित तिथियों पर सुबह 9 से शाम 5 बजे तक बूथों पर मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

मतदाता सूची में दावे एवं आपत्तियां दाखिल करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर है। इसके बाद नोटिस और निपटान की प्रक्रिया 28 अक्टूबर तक चलेगी। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 6 नवंबर 2026 को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मलिक ने पात्र नागरिकों से दावे एवं आपत्तियां दाखिल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिनका नाम सूची में नहीं है, वे बीएलओ से संपर्क करें। नाम, पता या अन्य विवरण में त्रुटि होने पर भी सुधार के लिए आवेदन किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को सटीक बनाने में नागरिकों की भागीदारी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed