फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Special attention has to be paid to the environment: Badauli

पर्यावरण का रखना है विशेष ध्यान : बड़ौली

Fri, 06 Jun 2025 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 06 Jun 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Special attention has to be paid to the environment: Badauli
फोटो 03: सोनीपत के गांव ठरू में वन विभाग की ओर से आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान भाजपा प
सोनीपत। विश्व पर्यावरण दिवस पर वन विभाग की ओर से वीरवार को गांव ठरू में जिलास्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण करके की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण हम सब की जान है, इसलिए हमें इसका विशेष ध्यान रखना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन जागरूकता बढ़ाना और मानवीय गतिविधियों के प्रभाव को रेखांकित करना है। उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण का सीधा संबंध आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य से है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पौधरोपण न केवल वातावरण को स्वच्छ बनाता है, बल्कि यह प्रदूषण को नियंत्रित करने और पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है। डीसी ने कहा कि हमें न केवल पर्यावरणीय नुकसान को रोकना है, बल्कि जितना संभव हो उसे पुनर्स्थापित करने के प्रयास भी करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने युवाओं और ग्रामीणों से इस अभियान में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि प्लास्टिक का बहिष्कार करें, स्वस्थ पर्यावरण का विस्तार करें। साथ ही लोगों से सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को त्यागने, पुनर्चक्रण अपनाने व प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की अपील भी की गई।
इस दौरान भाजपा सोनीपत जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, गोहाना जिला अध्यक्ष विजेंद्र मलिक, पूर्व जिला अध्यक्ष जसवीर दोदवा, वरिष्ठ नेता आजाद सिंह नेहरा, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी जितेंद्र कुमार, सहायक उप वन संरक्षक अधिकारी सुरेश पूनिया व अन्य उपस्थित रहे।
वहीं गन्नौर में विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत गन्नौर में विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण अभियान चलाया गया। गांव खेड़ी गुज्जर में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने जिला महामंत्री के निवास पर पौधरोपण किया

उन्होंने कहा कि यह अभियान मातृ सम्मान एवं पर्यावरण संरक्षण को समर्पित है। अभियान का उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माता के नाम पर एक पौधा रोपने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, गोहाना जिला अध्यक्ष बिजेंद्र मलिक, सेठपाल छौक्कर, पूर्व जिला अध्यक्ष जसबीर दोदवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed