{"_id":"605a22708ebc3e8ccd2e301c","slug":"sp-security-agent-killed-in-road-accident-sonipat-news-rtk6013323126","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बाइक सवार एसपी सिक्योरिटी एजेंट की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में बाइक सवार एसपी सिक्योरिटी एजेंट की मौत
विज्ञापन
खरखौदा। कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे पिपली टोल के पास मंगलवार देर शाम सड़क हादसे में एसपी सिक्योरिटी एजेंट घायल हो गए। सूचना के बाद एंबुलेंस चालक ने उन्हें सामान्य अस्पताल में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
महेंद्रगढ़ के गांव डालनवास निवासी अनिल फौज से सेवानिवृत्त होने के बाद हरियाणा पुलिस में बतौर सिपाही भर्ती हुए थे। वह फिलहाल सोनीपत जिले में नियुक्त थे और उनकी ड्यूटी एसपी सिक्योरिटी एजेंट के रूप में कुंडली क्षेत्र में थी। मंगलवार शाम ड्यूटी के दौरान वह केएमपी पर मौजूद थे। इसी बीच पिपली टोल प्लाजा के पास खरखौदा थाना क्षेत्र में उनकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। खरखौदा थाना पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
दो दिन पहले ही लौटा था ड्यूटी पर
अनिल के भाई का 15 दिन पहले कैंसर बीमार से निधन हो गया था। वह गांव में ही खेती बाड़ी का काम करते थे। उनकी मौत के बाद करीब 13 दिन छुट्टी पर रहने के बाद अनिल दो दिन पहले ही ड्यूटी पर लौटा था। एक पखवाड़े में परिवार के दो सदस्यों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
केएमपी पर पिपली टोल प्लाजा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार से सिपाही की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। - विवेक मलिक, थाना प्रभारी, खरखौदा