{"_id":"6a0f5a9628ca90632609ccdd","slug":"sourav-appointed-coach-of-indian-team-for-asian-taekwondo-championship-sonipat-news-c-197-1-snp1001-154355-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: एशियन ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम के प्रशिक्षक बने सौरव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: एशियन ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम के प्रशिक्षक बने सौरव
Fri, 22 May 2026 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 22 May 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
भीम अवॉर्डी कोच सौरव
सोनीपत। हरियाणा खेल विभाग में कार्यरत एवं भीम अवॉर्डी ताइक्वांडो कोच सौरव को भारतीय ताइक्वांडो महासंघ ने मंगोलिया की राजधानी उलानबटोर में 20 से 26 मई तक चल रही एशियन ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए भारतीय सीनियर ताइक्वांडो टीम का कोच नियुक्त किया है।
मूल रूप से सोनीपत के खरखौदा क्षेत्र के रहने वाले सौरव लंबे समय से हरियाणा में ताइक्वांडो खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में कई खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें भीम अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है।
सौरव ने कहा कि उनका उद्देश्य भारतीय खिलाड़ियों को बेहतर तकनीक, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ एशियन स्तर पर मजबूत प्रदर्शन के लिए तैयार करना है ताकि अधिक से अधिक खिलाड़ी एशियन गेम्स के लिए क्वालिफाई कर सकें।
विज्ञापन
खेल विभाग के अधिकारियों, प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों ने सौरव को मिली इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में भारतीय टीम चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करेगी।