फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonu Deshwal hoisted the tricolor on Mount Kilimanjaro

Sonipat News: सोनू देशवाल ने माउंट किलिमंजारो पर फहराया तिरंगा

Sat, 23 Mar 2024 01:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 23 Mar 2024 01:31 PM IST
विज्ञापन
Sonu Deshwal hoisted the tricolor on Mount Kilimanjaro
गोहाना। गांव खेड़ी दमकन निवासी दिल्ली शिक्षा निदेशालय में बतौर शिक्षक कार्यरत पर्वतारोही सोनू देशवाल ने माउंट किलिमंजारो पर तिरंगा फहराकर नया कीर्तिमान रचा है। इसको लेकर परिवार व गांव में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

माउंट किलिमंजारो तंजानिया में अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी है। सोनू ने बताया कि चोटी की ऊंचाई 5895 मीटर है। यह पर्वत विश्व का सबसे ऊंचा खड़ा पर्वत है। विशेष बात यह है कि इस चोटी पर चढ़ाई करने वाले वह शिक्षा निदेशालय के पहले कर्मचारी हैं। पर्वत पर फतह करना कठिन कार्य था। जहां माइनस 20 डिग्री तापमान में ऑक्सीजन की मात्रा लगभग 50 फीसदी थी। 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज ठंडी हवाएं चल रही थी। अनेकों कठिनाइयों के बावजूद उन्होंने 12 मार्च की सुबह तिरंगा इस चोटी पर लहराकर अपने देश व प्रदेश का नाम रोशन किया है। इससे पहले सोनू देशवाल अक्तूबर 2023 में माउंट एवरेस्ट बेस कैंप पर भी तिरंगा फहरा चुके हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed