फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat's Nidhi won the crown of Mrs. Haryana, now her goal is to become Mrs. India

Sonipat News: सोनीपत की निधि के सिर सजा मिसेज हरियाणा का ताज, अब मिसेज इंडिया बनना लक्ष्य

Mon, 30 Sep 2024 01:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
Sonipat's Nidhi won the crown of Mrs. Haryana, now her goal is to become Mrs. India
सोनीपत। अगर बेटियों को मौका मिले तो वह हर नामुमकिन को भी मुमकिन बना सकती हैं, बस जरूरत हैं उनके सपनों को उड़ान देने की। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है सोनीपत के सेक्टर-27 मेप्स्को सिटी निवासी निधि भारद्वाज ने। निधि डीके पेजेंट के प्राइड ऑफ इंडिया इवेंट में मिसेज हरियाणा-2024 का खिताब जीता है। । अब उनका लक्ष्य मिसेज इंडिया-2024 है।
विज्ञापन

निधि भारद्वाज ने बताया कि डीके पेजेंट का प्राइड ऑफ इंडिया इवेंट 22 सितंबर को दिल्ली के द्वारका में स्थित रेडिसन ब्लू होटल में आयोजित किया गया था। इसमें हरियाणा की तरफ से करीब 22 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता के पहले दिन 21 सितंबर को सिटी फिनाले का आयोजन किया गया था। इसमें उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें मिसेज सोनीपत चयनित किया गया था। निधि ने सिटी फिनाले में शानदार प्रदर्शन कर मिसेज सोनीपत का खिताब जीता था। इसके बाद वह राज्य फिनाले के लिए चयनित हुईं। जहां उन्होंने अपनी प्रतिभा के दम पर मिसेज हरियाणा-2024 का खिताब भी अपने नाम किया। इस उपलब्धि पर निधि को एक ताज, ट्रॉफी, प्रमाण पत्र से नवाजा गया।
विज्ञापन

निधि ने बताया कि वह अब मिसेज इंडिया-2024 प्रतियोगिता की तैयारी कर रही हैं, जहां वह दिसंबर में अन्य राज्य के विजेताओं के साथ हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगी। उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य है कि वह दूसरों को प्रेरित करें और महिलाओं के सामाजिक उत्थान में भूमिका निभा सकें। उन्होंने अभिभावकों को प्रेरित किया कि वह बेटियों को घर में रसोई तक सीमित ना रखकर उन्हें आगे बढ़ाने के लिए खुला आसमान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंजीनियर पति ने हर कदम पर दिया साथ
निधि बताती हैं कि यहां तक पहुंचने का सफर आसान नहीं रहा है। मेरी दो बेटियां हैं। छोटी बेटी महज 10 माह की है। ऐसे में इस प्रतियोगिता के लिए बेहतर तरीके से तैयारी करना मुश्किल था, लेकिन मेरे सिविल इंजीनियर पति समिक शर्मा ने हर कदम पर न सिर्फ साथ दिया, बल्कि राह में आने वाली हर मुश्किल को आसान बनाते हुए मंजिल तक पहुंचाने में मदद की। मेरी इस सफलता में पति को सबसे बड़ा हाथ हैं। उन्होंने न सिर्फ बेटियों को संभाला, बल्कि हर ऑडिशन में भी साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed