{"_id":"6755f9f3371ac61ad906c0c4","slug":"sonipat-will-host-national-childrens-scientific-exhibition-teams-will-arrive-from-across-the-country-sonipat-news-c-197-1-snp1002-128933-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी की मेजबानी करेगा सोनीपत, देशभर से पहुंचेंगी टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी की मेजबानी करेगा सोनीपत, देशभर से पहुंचेंगी टीमें
Mon, 09 Dec 2024 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 09 Dec 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा खेल विश्वविद्यालय में देशभर के 28 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों से श्रेष्ठ विद्यार्थी अपने मॉडल प्रस्तुत करेंगे। मौका होगा राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का, जिसका आयोजन 26 से 31 दिसंबर तक किया जाएगा।
विशेष बात है कि हरियाणा को 12 साल बाद राष्ट्रीय स्तर की बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी लगाने का मौका मिला है। मेजबानी सोनीपत करेगा। जिले में पहली बार इतने बड़े स्तर की प्रदर्शनी लगाई जा रही है। बेहतर संचालन की जिम्मेदारी स्कूल शिक्षा विभाग को मिली है।
विद्यार्थियों की विज्ञान विषय के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए हर वर्ष विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया जाता है। स्कूल स्तर से राष्ट्रीय स्तर पर विद्यार्थी अपने मॉडल प्रस्तुत करते हैं। राज्य स्तर पर विजेता विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर पर मॉडल प्रस्तुत करेंगे। प्रदर्शनी में करीब 300 माॅडल प्रदर्शित करने के लिए स्टाॅल बनाए जाएंगे। इसकी तैयारी व्यापक स्तर पर की जा रही है। प्रदर्शनी में देश भर से आने वाली टीमों के रहने और खाने-पीने की व्यवस्था शिक्षा विभाग की तरफ से राई स्थित खेलकूद विद्यालय में की जाएगी।
विज्ञापन
60 प्राचार्यों को सौंपी अलग-अलग जिम्मेदारी
राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी के बेहतर संचालन के लिए 60 प्राचार्यों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इन सभी को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई है। प्रदर्शनी का निरंतर अवलोकन करते हुए यह व्यवस्थाएं बनाएंगे और रोजाना की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को देंगे। मुख्यालय की तरफ से भी प्रदर्शनी की मॉनीटरिंग की जाएगी।
आने-जाने की व्यवस्था करेगा विभाग
देश के विभिन्न राज्यों से आने वाली टीमों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका विशेष ख्याल रखा जा रहा है। टीमों को रेलवे स्टेशन से राई तक लाने के लिए अलग से वाहनों का प्रबंध किया गया है। राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी देखने के लिए भी विभिन्न राज्यों के शिक्षकों के साथ बड़ी संख्या में विद्यार्थी भी पहुंचेंगे।
-- --
सोनीपत को पहली बार राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी की मेजबानी करने का मौका मिल रहा है। इसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रहीं हैं। आयोजन स्थल का सुंदरीकरण के साथ ही आने वाली टीमों के ठहरने के बेहतर प्रबंध किए जा रहे हैं। प्रदर्शनी के आयोजन के लिए 60 प्राचार्यों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
-नवीन गुलिया, जिला शिक्षा अधिकारी, सोनीपत।