फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat: Volunteer Kajal Kaushik honoured with President Award

सोनीपत: स्वयंसेविका काजल कौशिक राष्ट्रपति अवॉर्ड से सम्मानित, सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने पर सम्मान

Sun, 01 Oct 2023 01:47 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 01 Oct 2023 01:47 AM IST
सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में सम्मानित किया। साल 2021-22 में एनएसएस की गतिविधियों, सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने पर सम्मान मिला।

विज्ञापन
Sonipat: Volunteer Kajal Kaushik honoured with President Award
स्वयंसेविका काजल कौशिक को सम्मानित करतीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राष्ट्रीय सेवा योजना की गतिविधियों व सामाजिक कार्यों में सराहनीय भागीदारी करने पर पर स्वयंसेविका काजल कौशिक को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सम्मानित किया। काजल को यह सम्मान शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में दिया गया। सम्मान स्वरूप एक लाख रुपये, पदक व प्रशस्ति पत्र दिया गया। काजल को राष्ट्रपति अवॉर्ड मिलने पर परिवार में खुशी का माहौल है। रिश्तेदार व जान-पहचान वाले घर पहुंचकर काजल को बधाइयां दे रहे हैं।

विज्ञापन


युुवा मामले एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की तरफ से साल 2021-22 के लिए एनएसएस अवाॅर्ड की घोषणा की गई थी। इसमें सोनीपत वार्ड 20 की गढ़ी घसीटा निवासी एवं हिंदू कन्या महाविद्यालय में एनएसएस की स्वयंसेविका रहीं काजल कौशिक का चयन किया गया था। काजल की उपलब्धि पर शिक्षक पिता जगमोहन व मां ओमवति फूले नहीं समा रहे। उन्होंने बताया कि काजल प्रोफेसर बनना चाहती है। इसके लिए वह टीकाराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन से बीएड कर रही है।
विज्ञापन


मम्मी-पापा से मिली सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा
काजल ने इस उपलब्धि का श्रेय मम्मी-पापा को दिया है। उन्होंने बताया कि सामाजिक कार्य करने की रुचि बचपन से ही थी। यह गुण उन्हें मम्मी-पापा से ही मिले हैं। जब भी अवसर मिलता था तो वह लोगों की सेवा करने का कार्य करती थी। हिंदू कन्या महाविद्यालय में दाखिला लिया तो एनएसएस की गतिविधियों में भाग लेना शुरू कर दिया। उसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed