फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat two daughter pass the civil service exam

सोनीपत की दो बेटियों ने सिविल सर्विस में बाजी मारी

Fri, 02 Jun 2017 12:26 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ सोनीपत
ब्यूरो अमर उजाला/ सोनीपत Updated Fri, 02 Jun 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
sonipat  two daughter pass the civil service exam
प्रियंका त्यागी का स्वागत करते बड़ी के ग्रामीण। - फोटो : amarujala beuro
सोनीपत की दो बेटियों ने सिविल सर्विस में बाजी मारी है। बेटियों की इस उपलब्धि पर उनके परिवारों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

वेस्ट रामनगर की रहने वाली प्रीति मलिक ने सिविल सर्विस की परीक्षा में 265वीं रैंक हासिल की है। प्रीति की इस उपलब्धि पर उसके परिवार में खुशी का माहौल है। प्रीति फिलहाल सोनीपत में फूड एंड सेफ्टी विभाग में कार्यरत हैं। उनकी शादी नवंबर 2015 में रोहतक में हुई थी और उनके पति अंकुर राठी आबकारी विभाग में बतौर इंस्पेक्टर तैनात हैं। प्रीति मलिक ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता सहित सास-ससुर और पति को दिया।


किसान की बेटी प्रियंका त्यागी ने मारी बाजी
गन्नौर के बड़ी गांव में एक साधारण परिवार में जन्मी प्रियंका त्यागी ने चौथे प्रयास में यूपीएससी की परीक्षा में सफलता पाई। इससे पहले प्रियंका त्यागी ने यूपीएससी की परीक्षा को पास तो कर लिया था, लेकिन साक्षात्कार में सफलता नहीं मिली। इस बार प्रियंका ने कड़ी मेहनत करते हुए यूपीएससी परीक्षा में 467वीं रैंक हासिल की। प्रियंका के पिता गजराज खेती करते हैं, जबकि मां गृहणी हैं। मुरथल यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग कर सीजीएल की परीक्षा पास करने वालीं प्रियंका फिलहाल चंडीगढ़ में ऑडिटर के पद पर कार्यरत हैं। प्रियंका के गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed