फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat: The Hindu organization elections Updates in Hindi

Sonipat: हिंदू संस्था के चुनाव जारी, फोटोयुक्त पहचान पत्र लेकर मत का प्रयोग करने पहुंच रहे मतदाता

Sun, 24 Dec 2023 03:18 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 24 Dec 2023 03:18 PM IST
सार

शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न करवाने के लिए मतदान केंद्र के 200 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू की गई है। चार पदों के लिए नौ और 17 सदस्यों के पद पर 34 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। हिंदू विद्यापीठ स्कूल में सुबह आठ बजे से शुरू हुई मतदान प्रक्रिया शाम पांच बजे तक जारी रहेगी। उसके बाद मतगणना होगी। 

विज्ञापन
Sonipat: The Hindu organization elections Updates in Hindi
द सोनीपत हिंदू एजुकेशन एंड चैरिटेबल सोसाइटी के चुनाव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में द सोनीपत हिंदू एजुकेशन एंड चैरिटेबल सोसाइटी के प्रधान सहित विभिन्न पदों के लिए हिंदू विद्यापीठ स्कूल में मतदान प्रक्रिया चल रही है। मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए मतदान केंद्र के 200 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू की गई है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस तैनात की गई है। चुनाव कराने के लिए रिटर्निंग अधिकारी अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी सुबह ही मतदान केंद्र में पहुंच गई थी। सुबह आठ बजे शुरू हुआ मतदान शाम पांच बजे तक चलेगा। उसके बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन


चुनाव मैदान में श्रीभगवान गुप्ता व राजीव अग्रवाल का पैनल आमने-सामने है। वहीं, इस बार महासचिव पद के लिए देवेंद्र कुमार बिना किसी पैनल के चुनाव मैदान में उतरे हैं। देवेंद्र कुमार किसी भी पैनल में शामिल नहीं होकर अकेले ही चुनाव मैदान में उतरे हैं। देवेंद्र कुमार पहले भी संस्था के उपप्रधान, महासचिव, कार्यकारिणी सदस्य के पद पर रह चुके हैं और 25 सालो से संस्था को सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन


मतदाता सूची में 887 मतदाताओं के नाम शामिल हैं। हालांकि इनमें से 223 सदस्य मृत चिह्नित किए गए हैं। मतदान के दौरान बोगस वोट की आशंका को टालने के लिए पहचान पत्र अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन साल के करवाए जाते हैं चुनाव
सोसाइटी के चुनाव तीन वर्ष के लिए कराए जाते हैं। जिसमें प्रधान, उपप्रधान, महासचिव, कोषाध्यक्ष और 17 कार्यकारिणी सदस्य का चुनाव कराया जाता है। पूर्व में प्रधान रह चुके श्रीभगवान गुप्ता और संस्था के प्रधान रह चुके बाबू जयकिशन अग्रवाल व अरुण अग्रवाल के परिवार से राजीव अग्रवाल का पैनल आमने-सामने है। दोनों ही पैनलों से 21-21 सदस्य चुनाव मैदान में हैं।


नए सदस्य बनाने के विवाद के कारण नहीं हुए थे चुनाव
मई 2021 में बाबू रामकुमार मित्तल की प्रधानी के समय संस्था के 168 सदस्य बनाए गए थे। जिसे लेकर विवाद हो गया था। संस्था के चुनाव 28 फरवरी 2021 को होने थे, लेकिन नए सदस्यों की वोट को लेकर उपजे विवाद के चलते चुनाव नहीं हो पाए थे। इसके बाद संस्था के प्रशासक नियुक्त कर दिया गया था। 168 सदस्यों का विवाद कोर्ट में चला गया था। अब सुप्रीम कोर्ट के आदेशों पर संस्था के चुनाव कराए जा रहे हैं।

चुनाव मैदान में है यह उम्मीदवार
  • पद श्रीभगवान गुप्ता पैनल- राजीव अग्रवाल पैनल
  • प्रधान श्रीभगवान- गुप्ता राजीव अग्रवाल
  • उपप्रधान पवन मित्तल- राजेश मित्तल
  • महासचिव रवि प्रकाश- अनुज मित्तल, देवेंद्र कुमार
  • कोषाध्यक्ष पवन गोयल- जयकंवार जैन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed