{"_id":"619d4de4917f1949d14793a3","slug":"sonipat-suger-mil-start-from-today-sonipat-news-rtk6307109191","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ दिन से बंद चीनी मिल में गन्ना पेराई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ दिन से बंद चीनी मिल में गन्ना पेराई शुरू
विज्ञापन
बॉयलर की ट्यूब फटने से नौ दिन से बंद सहकारी चीनी मिल को मंगलवार शाम चालू कर दिया गया है। देर शाम गन्ना पेराई शुरू हो गई। गन्ना पेराई का कार्य शुरू होने के बाद किसानों को राहत मिलेगी। मिल बंद होने की वजह से खेतों में भी गन्ने की कटाई व छिलाई का कार्य बंद पड़ था। ऐसे में किसान परेशान थे।
सहकारी चीनी मिल में 14 नवंबर की रात बॉयलर की ट्यूब में पानी नहीं पहुंचा तो बॉयलर की ट्यूब सिकुड़ना शुरू हो गई थी। रात को बॉयलर में पानी कम होने के कारण भाप का दबाव अधिक हो गया था। जिसके कारण बॉयलर की 50 ट्यूब फट गई थी। जिसके वजह से नौ दिन तक सहकारी चीनी मिल में गन्ना पेराई का कार्य बंद रहा। मिल में बॉयलर में नई ट्यूब डालने के बाद रविवार को टेस्टिंग की गई थी जो पूरी तरह से सफल रही। मंगलवार शाम सभी प्रक्रिया पूरी करने के बाद मिल को ट्रायल पर चालू कर दिया गया। अब बुधवार दोपहर तक पेराई शुरू होने की उम्मीद है। मिल को ट्रायल पर चलाने के दौरान प्रबंधन निदेशक जितेंद्र जोशी वहीं मौजूद रहे। उनकी निगरानी में जिला प्रशासन की ओर से भेजे गए प्रो. जोगेंद्र ने मिल के कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी किया। साथ ही बॉयलर के संचालन के दौरान बरती जाने वाली सावधानी के बारे में बताया।
बॉयलर की नई ट्यूब डालने के बाद रविवार को टेस्टिंग प्रक्रिया की गई थी। मंगलवार शाम मिल को ट्रायल पर चालू किया गया। बुधवार सुबह तक ट्रायल प्रक्रिया में कोई बाधा नहीं आई तो दोपहर बाद से गन्ना पेराई का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद किसानों को गन्ना डालने में किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
-जितेंद्र जोशी, प्रबंध निदेशक, सहकारी चीनी मिल