फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat shopkeeper was attacked and killed with a knife for opposing the robbery

लूटपाट का विरोध करने पर सोनीपत के दुकानदार की चाकू से हमला कर हत्या

Tue, 01 Nov 2022 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Sonipat shopkeeper was attacked and killed with a knife for opposing the robbery
नरेला-बवाना फाटक के पास रविवार रात में लूटपाट का विरोध करने पर सोनीपत के दुकानदार की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देकर दोनों हमलावर भाग गए। हत्या की सूचना आरपीएफ को दी गई। आरपीएफ ने जीआरपी सब्जी मंडी, दिल्ली को अवगत कराया। जिस पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने हत्या व लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सोनीपत के चार मरला निवासी प्रवीन कुमार दिल्ली के बवाना में कपड़े की दुकान चलाते थे। वह रोजाना सोनीपत से नरेला तक ट्रेन में सफर कर बवाना जाते थे। वह रविवार रात को करीब दस बजे अपने साथी सोनीपत के सलीम के साथ नरेला स्टेशन पर आ रहे थे। स्टेशन के पास बवाना फाटक के नजदीक सलीम लघुशंका के लिए रुक गया। उनसे आगे निकले प्रवीन को दो बदमाशों ने पकड़ लिया और उनसे बैग छीनने लगे। उन्होंने विरोध किया तो बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सलीम ने मामले की सूचना एंबुलेंस को दी, जिस पर एंबुलेंस ने प्रवीन को सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना के बाद आरपीएफ ने जीआरपी को अवगत कराया। जीआरपी सब्जी मंडी ने मामले में सोमवार को हत्या व लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सब्जी मंडी जीआरपी की टीम मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed