फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat, shan e panjab train stop in sonipat

शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस का ठहराव सोनीपत में 15 से

Sat, 08 Apr 2017 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत।
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत। Updated Sat, 08 Apr 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
लंबे अर्से के बाद सोनीपत के रेलयात्रियों की मांग को पूरा करते हुए उत्तर रेलवे ने नई दिल्ली से अमृतसर जाने वाली शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस का सोनीपत रेलवे स्टेशन पर ठहराव करने का निर्णय लिया है। सोनीपत रेलवे स्टेशन पर 15 अप्रैल से रोजाना अप व डाउन लाइन पर शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस (12497/12498) का ठहराव होगा। इससे यात्रियों को सुबह पंजाब की तरफ जाने में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। अंबाला की तरफ जाने वाले सोनीपत के यात्रियों को काफी समय से मांग थी कि इस गाड़ी का ठहराव सोनीपत में किया जाए। शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस के ठहराव होने से यात्रियों को सुबह-शाम के समय आने-जाने के लिए परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

दो मिनट का होगा स्टॉप
स्टेशन अधीक्षक विजय सिंह ने बताया कि 15 अप्रैल से 12497 नई दिल्ली-अमृतसर शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस सुबह 7:23 बजे, वापसी सेवा 12498 अमृतसर-नई दिल्ली शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस रात 9:31 बजे सोनीपत स्टेशन पहुंचेगी। यह गाड़ी दोनों दिशाओं में दो मिनट के लिए रुकेगी। सोनीपत रेलवे स्टेशन पर शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस गाड़ी के ठहराव की मांग को लेकर रेलयात्रियों की ओर से कई बार लिखित में शिकायत भी की गई थी। रेल यात्री संघ के प्रधान मनिंद्र सिंह सन्नी का कहना है कि संघ की ओर से जीएम, डीआरएम व रेलवे के अन्य अधिकारियों से शान-ए-पंजाब के ठहराव की मांग की जा रही थी। अब इसे पूरा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed