फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat: Procession taken out in support of wrestlers, government's effigy burnt

Sonipat: पहलवानों के समर्थन में निकाला जुलूस, सरकार का पुतला जलाया

Mon, 29 May 2023 06:46 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 29 May 2023 06:46 PM IST
सार

ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन और संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से जुलूस निकाला गया। इस दौरान संगठन व मोर्चा के सदस्यों ने ककरोई चौक पर पहुंचकर सरकार का पुतला जलाया।

विज्ञापन
Sonipat: Procession taken out in support of wrestlers, government's effigy burnt
सरकार का पुतला जलाते ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन व संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन व संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से सोमवार को जंतर-मंतर पर धरनारत पहलवानों को जबरदस्ती उठाए जाने के विरोध में जुलूस निकाला गया। इस दौरान संगठन व मोर्चा के सदस्यों ने ककरोई चौक पर पहुंचकर सरकार का पुतला जलाया।

विज्ञापन


कामरेड हरिप्रकाश, श्रद्धानंद सोलंकी समेत अन्य सदस्यों ने रविवार को पहलवानों के साथ हुई घटना को शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा कि पहलवान साक्षी मलिक, विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया व अन्य के साथ जो पुलिस ने कार्रवाई की, इसकी सारे देश और दुनिया में निंदा हो रही है।
विज्ञापन


ईश्वर सिंह राठी, भगत सिंह, ब्रह्म सिंह दहिया ने कहा कि यौन शोषण के आरोपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह को बचाने के लिए आंदोलन को दबाने की कोशिश की जा रही है। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के जिला प्रधान हंसराज राणा, सचिव जयकरण, उपाध्यक्ष ईश्वर सिंह दहिया ने कहा कि सरकार पूंजीपति की सेवा में लगी है। सरकार की ओर से अपना नाम चमकाने के लिए जनता के पैसों से नए संसद भवन का निर्माण किया गया है।


जनता के हितों से कोई लेना देना नहीं है। जिन पहलवानों ने विश्व में नाम रोशन किया, उन्हीं के साथ दुर्व्यवहार करना निंदनीय है। पहलवानों को न्याय दिलाने के लिए जिन लोगों को पंचायत में जाना था, उनको दिल्ली के बॉर्डर पर रोककर पुलिस हिरासत में लिया गया। इस दौरान बलवीर सिंह खटक, डॉक्टर सतपाल, रामफल मास्टर, अनूप सिंह, नरेंद्र सिंह दहिया, मेहर सिंह, सतीश बौद्ध, बलवान सिंह, अतर सिंह, भारत, राजबीर, सुरेश मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed