फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat, pollution

तीन गुना तक दूषित हवा में सांस ले रहे हैं हम

Thu, 02 Mar 2017 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अंकित चौहान।
अमर उजाला ब्यूरो अंकित चौहान। Updated Thu, 02 Mar 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
sonipat, pollution
वायु प्रदूषण की तस्वीर - फोटो : bureau
जिले के लोग तीन गुना ज्यादा दूषित हवा में सांस ले रहे हैं। जिस हवा में धूल के कण 100 माइक्रोग्राम प्रति मीट्रिक क्यूब होने चाहिए, वह 390 तक पहुंच जाते हैं। प्रदूषण नियंत्रण विभाग की ओर से जब से जिले में वायु प्रदूषण की जांच करनी शुरू की गई है, उसमें सबसे ज्यादा पहली ही बार अप्रैल 2016 में 390 माइक्रोग्राम प्रति मीट्रिक क्यूब का प्रदूषण मिला है। वहीं, सबसे ज्यादा स्थिति पिछले महीने फरवरी 17 में सुधरी है और हवा में केवल 187 माइक्रोग्राम प्रति मीट्रिक क्यूब का प्रदूषण मिला है। हालांकि प्रदूषण विभाग के अधिकारियों का दावा है कि गर्मी में गेहूं कटाई के समय हवा में सबसे ज्यादा प्रदूषण होता है तो सर्दी के महीनों में हवा स्थिर रहने के कारण प्रदूषण ज्यादा रहता है।
विज्ञापन

अभी तक कोई भी माह सामान्य नहीं
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेश के बाद प्रदूषण नियंत्रण विभाग की ओर से सभी जिलों में वायु प्रदूषण की जांच की जाती है। उसके लिए जिले की सात अलग-अलग जगहों से सैंपल लिया जाता है और उसकी लैब में जांच की जाती है। उसमें देखा जाता है कि वायु प्रदूषण कितना बढ़ रहा है या कितना कम हो रहा है। इसमें भी पीएम 2.5 (परटिक्यूलेट मैटर) व पीएम 10 की उपलब्धता देखी जाती है और उनसे ही जिले का अनुमानित प्रदूषण तय किया जाता है। विभाग की ओर से अप्रैल 2016 से इसकी शुरुआत की गई, जिसमें चौंकाने वाली चीजें सामने आईं और वायु का प्रदूषण तीन गुणा तक ज्यादा मिला। हालांकि यह प्रदूषण कम व ज्यादा होता रहता है, लेकिन अभी तक ऐसा कोई महीना नहीं आया है, जिसमें लोग साफ हवा में सांस ले सके।
विज्ञापन

इस तरह पता चलता है वायु प्रदूषण
प्रदूषण नियंत्रण विभाग की ओर से सैंपल लेकर यह जांच की जाती है कि उसमें पीएम 2.5 व पीएम 10 कितना है। पीएम 2.5 सामान्य तौर पर 60 माइक्रोग्राम प्रति मीट्रिक क्यूब होना चाहिए जो 195.2 तक पहुंच जाता है। इस तरह ही पीएम 10 सामान्य तौर पर 100 माइक्रोग्राम प्रति मीट्रिक क्यूब होना चाहिए जो 390.6 तक पहुंच जाता है और अधिकतर समय 300 के पार ही रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन कारणों से बढ़ता है प्रदूषण
वायु प्रदूषण गेहूं कटाई के समय सबसे ज्यादा रहता है, क्योंकि गेहूं थ्रेसिंग के समय हवा में धूल के कण मिल जाते हैं और उससे वायु प्रदूषण ज्यादा बढ़ता है। इसके अलावा रास्तों से उड़ने वाली धूल के कण भी हवा में मिलकर वायु प्रदूषण बढ़ जाता है। वाहनों के अलावा फैक्ट्रियों से धुआं निकलने के कारण भी वायु प्रदूषण बढ़ रहा है। कार्बन के कण हवा में मिलकर उसे दूषित कर रहे है।

महीना    पीएम 2.5    पीएम 10
अप्रैल 16    195.2    390.6
मई 16    185.04    383.53
जून 16    168.32    321.87
जुलाई 16    120.78    248.12
अगस्त 16    105.63    198.25
सितंबर 16    116.32    230.18
अक्तूबर 16    124.18    272.36
नवंबर 16    167.25    315.18
जनवरी 17    161.10    298.48
फरवरी 17    94.87    187.23
सामान्य स्थिति में पीएम 2.5 होना चाहिए 60 और 100 होना चाहिए पीएम 10 का स्तर।
दिसंबर में जांच नहीं हो सकी थी।
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेश के बाद हवा में प्रदूषण जांचने के लिए सैंपल लिए जाते हैं जो कभी कम हो जाता है तो कभी ज्यादा हो जाता है। जिस तरह से धूल उड़ती है और वाहनों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, उससे ही वायु प्रदूषण बढ़ रहा है। गर्मी में खेती कार्य होने के अलावा सर्दी में कण स्थिर रहने से भी प्रदूषण ज्यादा हो जाता है।
-निर्मल कश्यप, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed