फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat, petrol pump on the raid. five litre less 50 ml, four machine seal

पेट्रोल पंप पर छापामारी, 5 लीटर में कम मिला 50 एमएल, चार मशीनें सील

Tue, 30 May 2017 11:54 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला /सोनीपत
ब्यूरो अमर उजाला /सोनीपत Updated Tue, 30 May 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम निशांत यादव के नेतृत्व में मंगलवार को शहर के 10 पेट्रोल पंपों पर छापामारी की गई। इस दौरान सभी मशीनों से तेल निकलवाकर जांच की गई तो उनके मदर बोर्ड भी निकलवाकर देखे गए ताकि यह पता चल सके कि किसी ने मशीन में चिप तो नहीं लगाई है। वहीं, तीन पेट्रोल पंप की चार मशीनों से कम तेल निकलने पर उनको सील कर दिया गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से पेट्रोल पंप संचालकों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

एसडीएम निशांत यादव के नेतृत्व में दोपहर बाद संतोष फिलिंग स्टेशन गोहाना रोड, चंदन ऑयल पुरखास अड्डा, द्वारका दास सुमित कुमार बीपीसी, जैन संस फिलिंग स्टेशन सेक्टर 14-15, अहसास फिलिंग स्टेशन खेवड़ा रोड, शहीद पेट्रोल पंप खेवड़ा रोड, श्री शंकर फिलिंग स्टेशन, सुखबीर सिंह मित्र सेन फिलिंग स्टेशन, शिव शंकर फिलिंग स्टेशन व आयुष फिलिंग स्टेशन रोहतक रोड फ्लाई ओवर पर छापामारी की गई। इस दौरान एहसास फिलिंग स्टेशन पर एक मशीन में 50 एमएल प्रति पांच लीटर पेट्रोल कम मिला। इसके अलावा शिव शंकर फिलिंग स्टेशन की दो मशीनों पर 40-40 एमएल प्रति पांच लीटर कम पेट्रोल तो रोहतक रोड स्थित आयुष फिलिंग स्टेशन पर एक मशीन में 30 एमएल प्रति पांच लीटर पेट्रोल कम दिया जा रहा था। इन सभी पेट्रोल पंप की चारों मशीनों को मौके पर ही सील कर दिया गया।
विज्ञापन

मदर बोर्ड पर नहीं मिली चिप
एसडीएम निशांत यादव ने जिन पेट्रोल पंप पर छापा मारा, उन सभी का मदर बोर्ड निकलवाकर भी जांच की गई क्योंकि यूपी के लखनऊ में मशीन के अंदर चिप लगाकर कम तेल दिया जा रहा था। उस कारण ही यहां भी मशीनों की पूरी जांच की गई, जिससे पता चल सके कि उनमें कोई गड़बड़ी तो नहीं है। पेट्रोल पंप की मशीन में चिप भले ही नहीं लगी थी, लेकिन गड़बड़ करके पेट्रोल कम दिया जा रहा था। इस दौरान एसडीएम के साथ खाद्य आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह, सुरेंद्र ढल एएफएसओ, आईएलएम पीके सांगवान, आईओसी के फीटर सुंदर सिंह, कुलदीप, संदीप भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed