{"_id":"63838886ec8e1849671f2ab7","slug":"sonipat-panchayat-election-all-candidates-with-party-symbol-lost-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat Panchayat Election: पार्टी की नैया पर सवार सभी प्रत्याशियों को मिली हार, निर्दलीयों ने किया सूपड़ा साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat Panchayat Election: पार्टी की नैया पर सवार सभी प्रत्याशियों को मिली हार, निर्दलीयों ने किया सूपड़ा साफ
Sun, 27 Nov 2022 09:25 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 27 Nov 2022 09:25 PM IST
सार
आप से पांच, बसपा से दो और इनेलो से चार प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था। 24 वार्डों में से नौ वार्डों में पार्टी सिंबल पर 11 उम्मीदवार लड़े थे। एक भी जीत नहीं पाया। सभी वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों का ही डंका बजा।
विज्ञापन
सोनीपत में विजेता प्रत्याशी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत में जिला परिषद चुनाव में मतदाताओं ने पार्टी सिंबल पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को सिरे से नकार दिया। जिला परिषद के 24 वार्डों में से 9 वार्डों में 11 प्रत्याशियों ने पार्टी सिंबल पर चुनाव लड़ा। इनमें आम आदमी पार्टी से पांच, बहुजन समाज पार्टी से दो तो इनेलो के सिंबल पर चार प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा। इनमें से कोई भी नहीं जीत सका।
विज्ञापन
जिला परिषद व पंचायत समिति के लिए 9 नवंबर को मतदान हुआ था। जिले में जिला परिषद के लिए 24 वार्डों में 161 और पंचायत समिति के लिए 706 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। जिला परिषद के लिए 24 में से 9 वार्डों में से 11 प्रत्याशी पार्टी सिंबल पर चुनाव मैदान में उतरे थे। मतमगणना के दौरान कोई भी प्रत्याशी जीत के नजदीक तक नजर नहीं आया। सभी वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों का ही डंका बजा।
विज्ञापन
पार्टी सिंबल पर लड़ने वालों को मिले मत
वार्ड संख्या उम्मीदवार पार्टी सिंबल प्राप्त मत
- वार्ड-2 बिजेंद्र सिंह आम आदमी पार्टी 195
- वार्ड-2 श्रीओम बहुजन समाज पार्टी 94
- वार्ड-8 उमेद कौर आम आदमी पार्टी 2547
- वार्ड-9 नरेंद्र बहुजन समाज पार्टी 565
- वार्ड-12 सरोजबाला आम आदमी पार्टी 801
- वार्ड-13 दिग्विजय नांदल इंडियन नेेशनल लोकदल 1069
- वार्ड-13 रामबीर आम आदमी पार्टी 158
- वार्ड-14 आरजू इंडियन नेशनल लोकदल 1350
- वार्ड-19 अंजु इंडियन नेशनल लोकदल 1774
- वार्ड-20 विक्रम इंडियन नेशनल लोकदल 954
- वार्ड-22 पवन कुमार आम आदमी पार्टी 1369