फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat: NRI lost his life due to negligence of taxi driver

सोनीपत: टैक्सी चालक की लापरवाही से गई एनआरआई की जान, चाची समेत दो घायल, पंजाब जाते समय हुआ हादसा

Sat, 30 Sep 2023 12:41 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 30 Sep 2023 12:41 AM IST
सार

मंजीत कनाडा से यूनाइटेड किंगडम होते हुए अपनी चाची के साथ मोहाली के कुराली जा रहे थे। 26 सितंबर की रात को दिल्ली से पंजाब जाते समय हुए हादसा हुआ। घायल बुजुर्ग महिलाओं को गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। 

विज्ञापन
Sonipat: NRI lost his life due to negligence of taxi driver
demo pic

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में नेशनल हाईवे-44 पर पर कुमासपुर स्थित एल्डिको सिटी के पास हुए सड़क हादसे में एनआरआई की मौत हो गई, जबकि उनकी चाची समेत दो महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। एनआरआई की बुजुर्ग चाची ने टैक्सी चालक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घायल बुजुर्ग महिलाओं को गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। शनिवार को परिजनों के आने के बाद एनआरआई के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

विज्ञापन


पंजाब में मोहाली जिले के कस्बा कुराली के वार्ड-9 निवासी हरभजन कौर (70) ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि वह कनाडा के नॉर्थ एडमिंटन में अपने बेटे रविंद्र व कुलिंद्र के साथ रहती हैं। उनका बेटा रविंद्र कनाडा में दांतों का चिकित्सक है और कुलिंद्र अपना बिजनेस करता है। वह कनाडा से अपने भतीजे इंग्लैंड के लंदन स्थित इल्फोर्ड के लुपिन निवासी मंजीत संधू (55) के पास गई थी।
विज्ञापन


वहां से वह उसके और जसवंत कौर के साथ 25 सितंबर को दिल्ली के लिए चली थी। 26 सितंबर की रात को दिल्ली स्थित आईजीआई एयरपोर्ट से घर के लिए टैक्सी बुक की थी। टैक्सी चालक ने रास्ते में कार को दो बार रोका। उन्हें लगा कि उसने शराब पी थी। मंजीत ने उसे कई बार टोका और कार सावधानी से चलाने के लिए कहा पर वह नहीं माना।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह कार तेज गति से चलाता रहा। सोनीपत क्षेत्र में उसने कार को किसी वाहन में टकरा दिया। टक्कर के बाद वे बेहोश हो गए। उन्हें पहले नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 28 सितंबर को उन्हें होश आया तो पता लगा कि हादसे में उनके भतीजे मंजीत की मौत हो गई है। उसके बाद परिचितों ने उन्हें गुरुग्राम के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया।

हरभजन कौर ने आरोप लगाया कि टैक्सी चालक की लापरवाही से हादसा हुआ है। पुलिस ने जांच की तो पता लगा कि चालक का नाम सतबीर था। उसे नागरिक अस्पताल लाया गया था। उसके बाद से उसका कोई पता नहीं है।

ट्रैक्टर-ट्राली में मार रखी थी टक्कर
पुलिस को हादसे का पता लगा तो टीम 26 सितंबर की रात को मौके पर पहुंची थी। जहां पर कार ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार रखी थी। पुलिस ने कार व ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर हाईवे से हटाने के बाद थाने में पहुंचाया था। बाद में 28 सितंबर को मंजीत की मौत के बाद पुलिस ने उनकी चाची के बयान पर मुकदमा दर्ज किया।


हादसे में टैक्सी सवार एनआरआई की मौत हो गई। उनके परिवार के दो सदस्य घायल है। उन्हें गुरुग्राम में भर्ती कराया गया है। परिजन शनिवार को पहुंचेंगे। जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। टैक्सी चालक पर मुकदमा दर्ज किया गया है। -देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, बहालगढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed