फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat news, hindi news, yogi, wrestling

योगी! तुम गोल्ड लेकर ही आओगे

Mon, 18 Jul 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Mon, 18 Jul 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
sonipat news, hindi news, yogi, wrestling
रोहतक-दिल्ली रोड सांपला के पास स्थित कालीधाम के बाबा कालीदास पहलवान योगेश्वर दत्त को आशीर्वाद देते हुए। साथ में साथी पहलवान बजरंग पूनिया। - फोटो : bureau
 बाबा जी, रियो मेरा आखिरी और चौथा ओलंपिक है। गोल्ड के लिए जी-जान लड़ा दूंगा। देशवासी दुआ करें, मैं कामयाब होकर वापस आऊं। इस पर दिल्ली-रोहतक रोड स्थित कालीधाम सांपला के बाबा कालीदास ने भी दोनों हाथों से आशीर्वाद देते हुए कहा, बेटा मेरा और देशवासियों का पूरा आशीर्वाद और दुआएं तुम्हारे साथ है। तुम गोल्ड लेकर ही आओगे। रविवार को जार्जिया रवाना होने से पहले मां सुशीला देवी से आशीर्वाद लेने भैंसवाल कलां आए योगेश्वर दत्त ने अमर उजाला से बातचीत में यह खुलासा किया। उनके साथ साथी पहलवान बजरंग पूनिया भी थे। खास बात यह है कि 2012 में भी योगी ने बाबा कालीदास से आशीर्वाद लिया था ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर लौटे थे।  
विज्ञापन

पुलिस में डीएसपी बन चुके योगेश्वर दत्त ने बताया कि सात साल की उम्र में लोक गायब मास्टर सतवीर के सानिध्य में कुश्ती लड़ना शुरू किया था। अब तक के सफर में गुरू का बेहतरीन योगदान रहा है। बाबा कालीदास के बाद मां और गुरू का आशीर्वाद ले लिया है। तीन-चार दिन बाद कुश्ती टीम के साथ जार्जिया जाएंगे, जहां सात से आठ अगस्त तक वहां के पहलवानों के साथ प्रैक्टिस करेंगे। इसके बाद सीधे रियो जाएंगे, जहां 21 अगस्त को उनकी फाइट हैं।
विज्ञापन


कुश्ती में अब तक चार ओलंपिक मेडल
योगी ने बताया कि ओलंपिक में कुश्ती के प्रदर्शन की बात करें तो अब तक इस खेल स्पर्धा में चार मेडल आए हैं। एक रजत और कांस्य पदक सुशील कुमार ने, एक कांस्य पदक स्वयं उन्होंने जीता है। जबकि एक कांस्य पदक 1952 में आया था। अबकी बार गोल्ड जरूर आएगा। महिला कुश्ती टीम से भी काफी उम्मीदें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुश्ती के अलावा, हॉकी और शूटिंग में चांस
पहलवान ने बताया कि कुश्ती के अलावा देश को सबसे ज्यादा मेडल की उम्मीद पुरुष हॉकी व शूटिंग में हैं। पुरुष हॉकी टीम फिलहाल शानदार फार्म में हैं, जबकि निशानेबाज पहले भी अच्छा प्रदर्शन करते रहे हैं।


मां से लिया आशीर्वाद, मांग रही गोल्ड के लिए दुआएं
दोपहर घर पहुंचे योगेश्वर दत्त ने मां सुशीला देवी से आशीर्वाद लिया। मां ने आशीर्वाद देते हु़ए कहा, मेरा बेटा अबकी बार गोल्ड जरूर लेकर आएगा। भगवान से यहीं दुआएं कर रही हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed