फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat news, hindi news, yog, kavita jain

सर्वांगीण विकास का पथ प्रदर्शक है योग

Wed, 22 Jun 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Wed, 22 Jun 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
sonipat news, hindi news, yog, kavita jain
कार्यक्रम के दौरान अपनी कला का मंच पर प्रदर्शन करता बच्चा। - फोटो : bureau
कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने कहा कि योग जीवन का वह मार्ग है जो मनुष्य का सर्वांगीण विकास करने में सहायक है। तेजी से बदलते युग की जीवन शैली में योग का महत्व और भी बढ़ गया है। योग के दम पर ही फिर से देश विश्व गुरू बनने की ओर अग्रसर है। समय के अभाव में लोग शारीरिक परिश्रम नहीं कर पाते और तनाव पैदा होना शुरू हो जाता है। इसलिए स्वस्थ रहने के लिए सभी को नियमित योग करना चाहिए। वह मंगलवार को दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि मुरथल में दूसरे विश्व योग दिवस पर आयोजित जिलास्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थी। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी 6500 गांवों में व्यायाम एवं योगशालाएं बनाई जा रही हैं। पहले चरण में 1000 गांवों में व्यायामशालाएं खोली जाएंगी। प्रत्येक जिले में इनकी संख्या 50 होगी। इनमें लोग योग, कुश्ती, कबड्डी और अन्य खेल गतिविधियों में भाग ले सकेंगे। इनमें खेल प्रशिक्षक भी नियुक्त किए जाएंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सांसद रमेश कौशिक ने कहा कि यह समाज के बौद्धिक व शारीरिक विकास में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने सभी लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि हमें योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना होगा और अपने आसपास के लोगों को भी प्रेरित करना होगा। जिलास्तरीय कार्यक्रम के दौरान सरकारी कर्मचारी अधिकाधिक संख्या में योग साधक बने। इस दौरान कुछ सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी भी मौजूद थे। कार्यक्रम में भीड़ दिखाने के लिए सरकारी कर्मचारी अपने बच्चों को लेकर आए थे। स्कूलों की ग्रीष्मकालीन छुट्टियां होने के बावजूद, स्कूली बच्चे भी भीड़ का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किए गए। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में रहने वाले लोगों की संख्या कम ही थी।  
विज्ञापन


ढाई हजार लोगों ने किया योग  
मंगलवार को मुरथल विवि में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान 2500 योग साधकों ने हिस्सा लिया। धर्मप्रकाश आर्य, नरेश मलिक और जसबीर सिंह ने सभी को योग की विभिन्न क्रियाएं कराईं। कार्यक्रम के उपरांत मुरथल विवि द्वारा योग दिवस पर आयोजित की गई पेंटिंग प्रतियोगिता के विभिन्न प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया।  
विज्ञापन


कार्यक्रम के बीच कुते भी घूमता नजर आया
मुरथल विवि में प्रात: 6 बजे से 7.30 बजे तक चले इस कार्यक्रम के बीच योग साधकों के आसपास कुत्ते घूमते नजर आए। कार्यक्रम में कुत्तों को हटाने वाला भी नहीं थी। पुलिस कर्मचारियों ने कुत्ते को कार्यक्रम के दौरान वहां से हटाया तक नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुरथल विवि में रोपे एक हजार पौधे
कार्यक्रम के दौरान मुरथल विवि के प्रांगण में कैबिनेट मंत्री कविता जैन व सांसद रमेश कौशिक ने पौधारोपण किया। इसके बाद डीसी केएम पांडुरंग, डीआईजी हरदीप सिंह दून समेत अन्य सभी अधिकारियों ने पौधे रोपे गए। वन विभाग की ओर से जिला वन अधिकारी राजेश आर्य की देखरेख में मुरथल विवि में करीब 1000 पौधे रोपे गए।

महिला पुलिसकर्मियों ने भी किया योग
मुरथल विवि में आयोजित जिलास्तरीय कार्यक्रम के दौरान महिला पुलिसकर्मियों को सुरक्षा के मद्देनजर ड्यूटी पर तैनात किया गया था। इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने सुरक्षा की बजाय एक जगह एकत्रित होकर योग का अभ्यास किया।

ये मौजूद
शिविर में कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त शिव प्रसाद शर्मा, मुरथल विवि के कुलपति राजपाल दहिया, रजिस्ट्रार केपी सिंह, एसडीएम सोनीपत निशांत यादव, सीटीएम सुरेंद्र दून, समाजसेवी शांता जैन, भाजपा मंडल अध्यक्ष नवीन मंगला, हुकम सिंह जोगी, सुरजं दहिया, मनोज गुप्ता, सचिन अहलावत, अशोक खत्री व मनोज गर्ग सहित स्कूलों शिक्षक, आंगनबाड़ी वर्कर व हजारों छात्रों ने भाग लिया।


टी-शर्ट नहीं मिलने पर कई महिला शिक्षकों जताया विरोध
जिलास्तरीय कार्यक्रम के दौरान कई महिला शिक्षकों को टी-शर्ट न मिलने पर रोष व्यक्त किया। उनका कहना था कि प्रशासन की ओर से कार्यक्रम के दौरान साधकों को फलाहार वितरण को सही किया गया, लेकिन कार्यक्रम में हिस्सा बनने वाले साधकों को टी शर्ट वितरण में लापरवाही बरती। कार्यक्रम में सैकड़ों साधकों को टी-शर्ट भी नहीं मिल पाई। उनका कहना था कि अब प्रशासन ये बताए कि जब प्रशासन ने कार्यक्रम में 4 हजार साधकों के आने की उम्मीद जताई थी, लेकिन कार्यक्रम में साधकों की संख्या कम रही। ऐसी स्थिति में टी-शर्ट कम क्यों हो गई, यह बात समझ से परे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed