{"_id":"5789292d4f1c1b2b0d13d7b0","slug":"sonipat-news-hindi-news-wifi-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के तीन स्थानों पर हॉट स्पॉट वाईफाई जोन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के तीन स्थानों पर हॉट स्पॉट वाईफाई जोन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Fri, 15 Jul 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
वाई फाई एक्सेस
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबर सिटी गुड़गांव के बाद अब कैबिनेट मंत्री के शहर में भी हॉट स्पॉट वाईफाई जोन की सुविधा होगी। शहरवासी इस वाईफाई का मुफ्त में प्रयोग कर सकेंगे। मात्र एक घंटे तक इस सुविधा का फायदा उठाया जा सकता है। वाईफाई शुरू करने के लिए नगर निगम ने अपना कार्यालय परिसर, बस अड्डा और सेक्टर-14 मार्केट साइटों का चयन किया है। वाईफाई से सिर्फ मोबाइल ही नहीं, बल्कि लैपटॉप और टैबलेट भी कनेक्ट किए जा सकेंगे।
वाईफाई के लिए टेलीकॉम कंपनियों से संपर्क साधा जा रहा
अधिकारियों का कहना है शहर में वाईफाई की सुविधा के लिए टेलीकॉम कंपनियों से संपर्क साधा जा रहा है। इनमें बीएसएनएल, एयरटेल और वोडाफोन आदि शामिल हैं। माना जा रहा है कि जो भी टेलीकॉम कंपनी सस्ते दाम पर सेवा देने का दावा करेगी, उसके साथ वाईफाई सुविधा के लिए करार किया जाएगा। इसके बाद टेंडर डालकर वाईफाई की सुविधा शुरू करा दी जाएगी।
नगर निगम का मकसद शहर के रेजीडेंट के साथ ही बाहर से यहां आने वालों को भी आसानी से इंटरनेट की सुविधा देना है। जिस क्षेत्र में प्रतिदिन ज्यादा भीड़ रहती है, वहां पर वाईफाई की सुविधा दी जाएगी। शहर में तीन स्थानों का चयन किया गया है। वाईफाई शुरू होने पर लोग एक घंटे तक मुफ्त में इंटरनेट का प्रयोग कर सकेंगे। इसके लिए टेलीकॉम कंपनियों से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
-अश्विनी मैंगी, आयुक्त, नगर निगम