{"_id":"5787d55e4f1c1b3e7a13d544","slug":"sonipat-news-hindi-news-swimming-fatehabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़कों की 1500 मीटर फ्री स्टाइल में फतेहाबाद का समृद्ध ने मारी बाजी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लड़कों की 1500 मीटर फ्री स्टाइल में फतेहाबाद का समृद्ध ने मारी बाजी
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Thu, 14 Jul 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
प्रतियोगिता के दौरान तैरने के लिए पानी में तैरने के लिए छलांग प्रतिभागी
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से गांव राई स्थित मोतीलाल नेहरू खेलकूद विद्यालय में चल रही रही तीन दिवसीय द्वितीय हरियाणा राज्य जूनियर तैराकी प्रतियोगिता दूसरे दिन भी जारी रही। 15 जुलाई को प्रतियोगिता का समापन होगा। गुरुवार को राज्यस्तरीय तैराकी प्रतियोगिता के अंतर्गत दूसरे दिन दो चरणों में इवेंट कराए गए। लड़कों की 1500 मीटर फ्री स्टाइल प्रतियोगिता में फतेहाबाद के समृद्धा विरमानी पहले स्थान पर रहे। इसके अलावा गुड़गांव का सचिन दूसरे और कुरुक्षेत्र का लोकप्रिय तीसरे स्थान पर रहा। वहीं, इस वर्ग में लड़कियों के वर्ग में सोनीपत की नंदिनी पहले, फतेहाबाद की दिव्या दूसरे, राई स्पोर्ट्स स्कूल की प्रियंका तीसरे स्थान पर रही।
200 मीटर स्ट्रोक इवेंट के लड़कों के वर्ग में फतेहाबाद का केशव कौशिक पहले स्थान पर रहा जबकि जींद का सुमित दूसरे व भिवानी का हिमांशु तीसरे स्थान पर रहा। इसी इवेंट में लड़कियों के वर्ग में राई स्पोर्ट्स स्कूल की नम्रता पहले स्थान पर रही। इसके अलावा करनाल की प्रज्ञा दूसरे व कैथल की जान्हवी तीसरे स्थान पर रही।