फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat news, hindi news, rain, logging

8 एमएम बारिश से तालाब बना महमूदपुर रोड

Sun, 17 Jul 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Sun, 17 Jul 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
sonipat news, hindi news, rain, logging
बारिश से तालाब बना महमुदपुर रोड - फोटो : bureau
उपमंडल क्षेत्र में शनिवार को 8 एमएम बारिश हुई। इससे धान की रोपाई कर रहे किसानों के चेहरे पर तो खुशी दिखाई दी, लेकिन प्रशासन के सीवर और नालों की सफाई के दावों की पोल भी खुल गई। कई मुख्य मार्गों पर बारिश का पानी खड़ा हो गया। वहीं 18 इंच पाइप दबाने के बाद भी महमूदपुर रोड तालाब नजर आई।  
विज्ञापन

महमूदपुर रोड पर पिछले पांच वर्षों से पानी की निकासी की समस्या है। जिससे हल्की सी बारिश होते ही रोड तालाब  का रूप धारण कर लेता है। कारण था कि पानी की निकासी के लिए नाले का पानी  सीवर में छह इंची पाइप से जाता था। इससे परेशान होकर स्थानीय लोगों ने उच्चाधिकारियों से गुहार लगाने के साथ ही सड़क जाम भी की थी। करीब 10 दिन पहले हुई बारिश से फिर रोड पर पानी भर गया, जिससे नाराज होकर स्थानीय लोगों ने महमूदपुर रोड पर धान की फसल उगा दी थी। उनके गुस्से को देखते हुए नगर परिषद प्रशासन ने रातोंरात छह इंची पाइप की जगह 18 इंची पाइप लाइन पानी निकासी के लिए दबा दी। हालांकि इसके बावजूद शनिवार सुबह हुई बारिश सड़क के लिए आफत बन गई। महमूदपुर रोड एक बार फिर तालाब बन गया। इससे आवागमन करने वाले वाहन चालकों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


सोनीपत रोड पर नाला अवरुद्ध, भरा पानी
बारिश से जहां कई सड़के जलमग्न हो गईं, वहीं सोनीपत रोड पर स्थित नाला अवरुद्ध होने से सड़क पानी से लबालब हो गई। सब्जी मंडी के बाहर भारी मात्रा में पानी भरा रहा। जलमग्न सड़कें विभाग के सफाई के दावों की पोल खोल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या बोले नप सचिव
नगर परिषद के सचिव पंकज जून ने बताया कि महमूदपुर रोड पर भरे पानी के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। क्योंकि विभाग ने पानी निकासी के लिए बड़ी पाइप डाल दी है। इसके बावजूद भी पानी भर रहा है। इसका स्थाई समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed