फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat news, hindi news, rail track, greenary

दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग पर दिखेगी हरियाली

Thu, 23 Jun 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Thu, 23 Jun 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
sonipat news, hindi news, rail track, greenary
राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने मांगी रिपोर्ट - फोटो : PTI
पर्यावरण को बनाए रखने के लिए दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग के दोनों ओर जल्द ही मानसून सीजन के दौरान हरियाली दिखाई देगी। रेलवे की जमीन पर वन विभाग पौधारोपण करेगा। विभाग की ओर से रेलवे लाइन का दौरा किया जा चुका है। बता दें कि पर्यावरण को लेकर रेलवे लाइनों के दोनों ओर फैली गंदगी के संदर्भ में रेलवे को एनजीटी (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल) की ओर से फटकार तक मिल चुकी है। रेलवे पहले गन्नौर से दिल्ली बॉर्डर तक रेलवे लाइनों की सफाई करेगा। इसके बाद संयुक्त वन प्रबंधन करके लाइनों के दोनों ओर वनीकरण किया जाएगा। इसमें रेलवे तथा राज्य सरकार के वन विभाग की भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी। माना जा रहा है कि पौधारोपण करने से मिट्टी का कटाव कम होगा। इससे रेल दुर्घटनाओं पर अंकुश लगेगा।
विज्ञापन


इन स्टेशनों पर भी होगा पौधारोपण
रेलवे स्टेशन गन्नौर, राजलूगढ़ी, सांदलकलां, सोनीपत, हरसाना कलां व राठधना पर भी पौधारोपण होगा। साथ ही सोनीपत से राठधना से आगे दिल्ली तक खाली पड़ी जमीन पर वन विभाग के सहयोग से पौधारोपण करेगा। सोनीपत-गोहाना-जींद रेललाइन पर भी पौधारोपण किया जाएगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस लाइन पर रेलवे व राज्य सरकार के बीच समझौता भी हो चुका है।
विज्ञापन


पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए रेलवे लाइन के दोनों ओर पौधारोपण किया जाएगा। जिसको लेकर वन विभाग की टीम ने रेलवे की जमीन का सर्वे कर लिया गया है।
-ओपी नागपाल, एसएसई, रेलवे

दिल्ली-अंबाला रेललाइन पर गन्नौर से दिल्ली बॉर्डर तक रेलवे की जमीन पर पौधारोपण करने के लिए सर्वे कर लिया गया है। अब उसके लिए सूची तैयार की जा रही है, कहां-कहां कितने पौधे लग सकेंगे। मानसून सीजन के आरंभ होते ही पौधारोपण का कार्य आरंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राजेश आर्य, जिला वन अधिकारी, वन विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed