फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat news, hindi news, rail, interlocking

सोनीपत रेलवे स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग का काम शुरू

Fri, 24 Jun 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Fri, 24 Jun 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
sonipat news, hindi news, rail, interlocking
सोनीपत रेलवे स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग के कार्य में जुटी जेसीबी मशीन - फोटो : bureau
सोनीपत स्टेशन पर वीरवार से नई रेल लाइन के लिए दिल्ली-अंबाला रूट पर प्री नॉन इटरलॉकिंग का काम शुरू हो गया। रेलवे की ओर से सोनीपत स्टेशन पर तीन नंबर प्लेटफार्म पर जाने वाली गाड़ी के रोकथाम के लिए दो घंटे का ब्लॉक लिया गया। सोनीपत यार्ड से गुजरने वाली ट्रेनों को धीमी गति से चलाया गया। इंटरलॉकिंग का काम पूरा होते ही स्टेशन को जंक्शन का दर्जा मिलेगा।
विज्ञापन


नॉन इंटरलॉकिंग के चलते इन ट्रेनों पर पड़ा असर
ट्रेन नंबर 14553 ऊना हिमाचल एक्सप्रेस को दिल्ली-रोहतक-पानीपत रुट पर चलाया गया। वहीं ट्रेन नंबर 04411 वैष्णो देवी कटड़ा स्पेशल को दिल्ली-रोहतक-पानीपत से होकर गुजारा गया, जबकि 04413 जम्मूतवी स्पेशल को नई दिल्ली-जाखल-धूरी-लुधियाना से। 01707 जबलपुर-अटारी स्पेशल ट्रेन को नई दिल्ली-जाखल-धूरी-लुधियाना-अमृतसर के रास्ते चलाया गया। ये ट्रेनें 27 जून तक इसी तरह प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन


28 जून से ट्रेनें होंगी प्रभावित
नॉन इंटरलॉकिंग के जरिए 28 जून से ट्रेनें घंटों तक प्रभावित होना शुरू होंगी। 28 जून से 30 जून तक 12925 पश्चिम एक्सप्रेस को 65 मिनट और 12217 कोचुवेल्ली-चंडीगढ़ एक्सप्रेस को 30 मिनट के लिए नई दिल्ली-राठधना के बीच रोका जाएगा। 22451 बांद्रा टर्मिनल-चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्स को 10 मिनट के लिए रोका जाएगा। वहीं 14732 बठिंडा एक्सप्रेस को 70 मिनट, 12716 सचखंड एक्सप्रेस को 55 मिनट व 12218 चंडीगढ-कोचुवेल्ली केरला संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को 30 मिनट के लिए अंबाला-सांदल कलां के बीच रोका जाएगा। वहीं दूसरी ओर 1 जुलाई से 3 मिनट तक दर्जन भर ट्रेनें रद्द रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed