{"_id":"57868bc34f1c1b124b13e085","slug":"sonipat-news-hindi-news-rail-gohana","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोहाना में होगा गरीब रथ का ठहराव, बनेगा फुट ओवरब्रिज भी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोहाना में होगा गरीब रथ का ठहराव, बनेगा फुट ओवरब्रिज भी
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Thu, 14 Jul 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
गोहाना रेलवे जंक्शन का जायजा लेते हुए जीएम
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे के जीएम जींद से चलकर बुधवार सुबह 11 बजे गोहाना जंक्शन पहुंचे। उनके साथ रेलवे के डीएआरम समेत कई रेलवे के आला अधिकारी मौजूद थे। जीएम एके पुठिया ने पूरे रेलवे स्टेशन का जायजा लिया और लोगों को जल्द सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया। वह यहां केवल 15 मिनट ही रुके।
रेलवे जीएम को गोहाना व्यापार मंडल के जीएम का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मंडल प्रधान विनोद जैन के नेतृत्व में रेलवे के जीएम को एक ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि गोहाना जंक्शन से गरीब रथ एक्सप्रेस गाड़ी रात को होकर गुजरती है। इस गाड़ी का गोहाना में दो मिनट का ठहराव किया जाए। नई गाड़ी चलाकर सोनीपत-जींद लाइन को सीधे दिल्ली से जोड़ा जाए। जंक्शन पर आरओ पानी और सप्लाई की सुविधा हो तथा रेलवे फुट ओवरब्रिज का निर्माण किया जाए। इसका समय सुबह सात बजे किया जाए। इसके अलावा रेलवे की खाली पड़ी जमीन में पार्क बनाया जाए। इस पार्क को बनवाने के लिए भाजपा के सोनीपत जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मवीर नांदल ने डीआरएम को भी पत्र लिखा है। इस पर जीएम ने कहा कि आगे जैसे-जैसे सुविधाएं बढ़ जाएंगी, नई रेल चलेंगी। कई ट्रेनों का टाइम भी सेट किया जाएगा। यहां फुट ओवरब्रिज की जरूरत है। इसके अलावा गरीब रथ को रुकवाने के लिए प्रस्ताव बनाया जाएगा और अधिकारियों से बातचीत करके गरीब रथ का ठहराव कराया जाएगा। ट्रेन का समय बदलने के साथ ही कई और ट्रेन भी चालू कराई जाएंगी।