{"_id":"571e56b14f1c1bae3da91824","slug":"sonipat-news-hindi-news-poor-boys-study","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिभावक लामबंद, कैबिनेट मंत्री निवास का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिभावक लामबंद, कैबिनेट मंत्री निवास का किया घेराव
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Mon, 25 Apr 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
डीएवी मल्टीपर्पज स्कूल के बाहर इकट्ठा हुए अभिभावक।
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियम 134-ए को लेकर जिले भर में अभिभावकों ने विरोध-प्रदर्शन किया। अभिभावकों ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए नारेबाजी की। शहर में हरियाणा अभिभावक मंच, एआईएसएफ के तत्वावधान में हल्ला बोल शुरू किया गया, जिसे छात्र-अभिभावक संघ ने भी समर्थन दिया। अभिभावकों ने संस्थाओं के सहयोग से कैबिनेट मंत्री कविता जैन के निवास पर प्रदर्शन किया। गोहाना में हरियाणा अभिभावक मंच के बैनर तले अभिभावकों संग विधायक ने बीईओ कार्यालय में पहुंचकर ड्रॉ को लेकर बातचीत की। सभी जगह मांग रखी गई थी कि नियम 134-ए के ड्रॉ के लिए बीईओ कार्यालय में तैयार की गई सूचियों को जारी किया जाए और उन्हीं के आधार पर दाखिले दिए जाएं।
फीस नहीं भरने वाले बच्चों को स्कूल में बिठाया
सेक्टर-15 स्थित डीएवीएम स्कूल द्वारा नौंवीं कक्षा के दो छात्रों को निकालने के विरोध में छात्र अभिभावक संघ के विमल किशोरी, पूजा मदान और राहुल के नेतृत्व में बच्चों व बच्चों के अभिभावकों के साथ मिलकर डीएवी स्कूल के बाहर हंगामा किया। काफी समय तक नारेबाजी और हंगामे के बाद डीएसपी राहुलदेव व थाना सिविल लाइन प्रभारी अजायब सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा अभिभावकों की बात सुनने के बाद दोनों बच्चों को स्कूल में बिठाया। स्कूल प्रिंसिपल को हिदायत दी गई कि जब तक 134ए का ड्रॉ घोषित नहीं हो जाता, बच्चों को फीस के लिए परेशान नहीं करेंगे। बता दें कि स्कूल द्वारा विपुल जैन और साहिल जैन को फीस न भरने के कारण निकाल दिया गया था।
मंत्री निवास पर प्रदर्शन, दो दिन में जारी होगी सूची
मांगों को लेकर हरियाणा अभिभावक मंच और एआईएसएफ के तत्वावधान में हल्ला बोल शुरू किया गया। लोग सेक्टर-14 स्थित अग्रसेन चौक के पास इकट्ठा हुए। यहां से नारेबाजी करते हुए कैबिनेट मंत्री कविता जैन के निवास पर पहुंचे। छात्र अभिभावक संघ के पदाधिकारियों ने भी इसे समर्थन दिया। लोग कैबिनेट मंत्री कविता जैन के आवास के बाहर पहुंचे तथा नारेबाजी की। मांग उठाई गई कि जल्द से जल्द बीईओ कार्यालय द्वारा तैयार लिस्ट जारी करवाई जाए। मंत्री की ओर से पीए ने आश्वासन दिया कि दो दिन के अंदर ही लिस्ट जारी करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विधायक के साथ बीईओ कार्यालय पहुंचे अभिभावक
गोहाना। हरियाणा अभिभावक मंच की गोहाना इकाई के सदस्य सोमवार को पुराना बस स्टैंड पर स्थित देवीलाल स्टेडियम में एकत्रित हुए। इसके बाद सदस्य प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस विधायक जगबीर मलिक के निवास पर पहुंचे। अभिभावकों ने विधायक से दाखिलों के मामले को विधानसभा में उठाने की मांग की। इसके बाद अभिभावक विधायक मलिक के साथ गोहाना खंड के बीईओ कार्यालय पहुंचे। मंच की स्थानीय इकाई के अध्यक्ष जयकरण धानिया ने कहा कि गरीब मेधावी बच्चों के दाखिलों का ड्रॉ निकाला जाए।
क्या बोले विधायक
विधायक जगबीर मलिक ने कहा कि सरकार अविलंब गरीबों के बच्चों के निजी स्कूलों में दाखिले करवाए। उन्होंने कहा कि ड्रॉ में देरी होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। अभिभावकों की जायज मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन का कांग्रेस समर्थन करती है।
विभाग की ओर से नहीं आए आदेश
उपमंडल के बीईओ सुभाष चंद्र भारद्वाज ने बताया कि सरकार और विभाग की तरफ से ड्रॉ निकालने के अभी उनके पास कोई आदेश नहीं हैं। विभाग की तरफ से ड्रॉ संबंधित जो भी आदेश आएंगे, उसके अनुसार ड्रॉ निकाल दिया जाएगा।
खरखौदा में भी अभिभावकों ने किया प्रदर्शन
खरखौदा। सोमवार को खरखौदा के उपमंडल कार्यालय के बाहर चल रहे धरना स्थल पर अभिभावकों द्वारा प्रदर्शन किया गया। अभिभावकों की ओर से हरियाणा अभिभावक मंच के बैनर तले 134ए के तहत गरीब बच्चों को दाखिला नहीं देने के विरोध में तहसील कार्यालय मे मुख्य गेट के पास चार दिन से धरना दिया जा रहा है। हरियाणा अभिभावक मंच के स्थानीय सचिव हेमंत की अध्यक्षता में अभिभावकों ने प्रदेश सरकार व शिक्षा मंत्री के खिलाफ खुलकर नारेबाजी की और मांग की है कि जल्द से जल्द गरीब बच्चों को 134 ए के तहत दाखिले दिए जाएं।