{"_id":"57868c894f1c1b3f4113e271","slug":"sonipat-news-hindi-news-player-swimming","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 जिलों के 500 खिलाड़ियों ने शुरू किया पानी में जोर आजमाइश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 जिलों के 500 खिलाड़ियों ने शुरू किया पानी में जोर आजमाइश
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Thu, 14 Jul 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए तैरने की तैयारी में गर्ल्स तैराक
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोतीलाल नेहरू खेलकूद विद्यालय राई परिसर में खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग द्वारा तीन दिवसीय द्वितीय हरियाणा राज्य जूनियर तैराकी प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। 13 से 15 जुलाई तक चलने वाली प्रतियोगिता में प्रत्येक जिले से 29 लड़के और 29 लड़कियां हिस्सा ले रही हैं। बुधवार सुबह प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रदेश भाजपा मीडिया प्रमुख राजीव जैन ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी प्रेम सिंह हुड्डा ने की। विशिष्ट अतिथि के तौर पर खेलकूद विद्यालय की प्रशासक नीलम कौशिक रही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि राजीव जैन ने कहा कि प्रतियोगिता में शिरकत कर रहे अंडर-19 आयु वर्ग के लड़के और लड़कियों से आह्वान किया कि वह तरणताल में अपनी क्षमता का बेहतर प्रदर्शन करें, क्योंकि अच्छा प्रदर्शन उनके भविष्य को स्वर्णिम बनाने में अहम भूमिका बनाएगा। इस अवसर पर सहायक निदेशक हॉकी सुनीता खत्री, सीएस शर्मा, प्रदीप पालीवाल, राज सिंह, देवेंद्र दहिया, देवेंद्र गुलिया, सतेंद्र, धर्मपाल दहिया आदि मौजूद रहे।
ये है परिणाम
400 मीटर फ्री स्टाइल (ब्वॉयज)
खिलाड़ी जिला स्थान
अभिषेक सोनीपत प्रथम
मनीष जींद द्वितीय
जतिन सिंह कुरूक्षेत्र तृतीय
400 मीटर फ्री स्टाइल (गर्ल्स)
सृष्टि सोनीपत प्रथम
अंजली फरीदाबाद द्वितीय
नेहा राई तृतीय
100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक (ब्वॉयज)
साहिल हुड्डा सोनीपत प्रथम
बसंत सिरसा द्वितीय
अमन गुप्ता फरीदाबाद तृतीय
100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक (गर्ल्स)
नितिका राई प्रथम
अंजली सांगवान फरीदाबाद द्वितीय
बबली झज्जर तृतीय
200 मीटर बैक स्ट्रोक (गर्ल्स)
अंशुल सांगवान फरीदाबाद प्रथम
दिव्या राई द्वितीय
मुस्कान राठी सोनीपत तृतीय
200 मीटर बैक स्ट्रोक (ब्वॉयज)
मोहित सोनीपत प्रथम
जसविंद्र सिरसा द्वितीय
राहव राणा हिसार तृतीय
100 मीटर बटर फ्लाई (ब्वॉयज)
शिव राणा गुडग़ांव प्रथम
नितिन त्यागी सोनीपत द्वितीय
दिलमान सिरसा तृतीय
100 मीटर बटर फ्लाई (गर्ल्स)
खुशी भिवानी प्रथम
खुशी सोनीपत द्वितीय
प्रिया राई तृतीय
विज्ञापन
ये है परिणाम
400 मीटर फ्री स्टाइल (ब्वॉयज)
खिलाड़ी जिला स्थान
अभिषेक सोनीपत प्रथम
मनीष जींद द्वितीय
जतिन सिंह कुरूक्षेत्र तृतीय
400 मीटर फ्री स्टाइल (गर्ल्स)
सृष्टि सोनीपत प्रथम
अंजली फरीदाबाद द्वितीय
नेहा राई तृतीय
100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक (ब्वॉयज)
साहिल हुड्डा सोनीपत प्रथम
बसंत सिरसा द्वितीय
अमन गुप्ता फरीदाबाद तृतीय
100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक (गर्ल्स)
नितिका राई प्रथम
अंजली सांगवान फरीदाबाद द्वितीय
बबली झज्जर तृतीय
200 मीटर बैक स्ट्रोक (गर्ल्स)
अंशुल सांगवान फरीदाबाद प्रथम
दिव्या राई द्वितीय
मुस्कान राठी सोनीपत तृतीय
200 मीटर बैक स्ट्रोक (ब्वॉयज)
मोहित सोनीपत प्रथम
जसविंद्र सिरसा द्वितीय
राहव राणा हिसार तृतीय
100 मीटर बटर फ्लाई (ब्वॉयज)
शिव राणा गुडग़ांव प्रथम
नितिन त्यागी सोनीपत द्वितीय
दिलमान सिरसा तृतीय
100 मीटर बटर फ्लाई (गर्ल्स)
खुशी भिवानी प्रथम
खुशी सोनीपत द्वितीय
प्रिया राई तृतीय