फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat news, hindi news, play, swimming

लड़कों में गुड़गांव का अभिनव जोशी प्रथम

Sat, 16 Jul 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Sat, 16 Jul 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
sonipat news, hindi news, play, swimming
प्रतियोगिता में विजेताओं को सम्मानित करती राई स्कूल की प्राचार्य एवं निदेशक भारती अरोड़ा - फोटो : bureau
मोतीलाल नेहरू खेलकूद विद्यालय राई में चल रही तीन दिवसीय राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता शुक्रवार को संपन्न हुई। समापन पर विजेताओं को मुख्य अतिथि खेलकूद स्कूल की प्राचार्य एवं निदेशक भारती अरोड़ा ने विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक लड़कों में गुड़गांव का अभिनव जोशी प्रथम, रोहतक का रक्षित द्वितीय व सोनीपत का अमन आंतिल तृतीय स्थान पर रहा। 200 मीटर में फरीदाबाद का प्रियांशु महाजन पहले, गुड़गांव का लोकेश कादियान दूसरे व जींद का नवीन तीसरे स्थान पर रहा। 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक लड़कों में गुड़गांव का अनुभव जोशी पहले, सोनीपत का अमन आंतिल दूसरे व भिवानी का दीपांशु तीसरे स्थान रहा।
विज्ञापन


400 मीटर आइएम में गुड़गांव का कुनाल पहले, राई का तेजेंद्र दूसरे व फरीदाबाद का शिवांस तीसरे स्थान पर रहा। 50 मीटर  बैक स्ट्रोक में सिरसा का खुशमीत, जींद का अजय व गुड़गांव का प्रतीक क्रमश : पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। 100 मीटर फ्री-स्टाइल स्पर्धा में गुड़गांव के प्रियांक व जोया सिंह ने अपने-अपने वर्ग में पहला स्थान पाया। सौ मीटर फ्री-स्टाइल लड़कों में गुड़गांव का प्रियांक पहले, सिरसा का सुनील दूसरे व अंबाला का सुखमन तीसरे स्थान पर रहा। लड़कियों में गुड़गांव की जोया सिंह प्रथम, राई स्कूल की अंशुल दूसरे व सोनीपत की वंशिका तीसरे स्थान पर रही। 800 मीटर फ्री-स्टाइल में सिरसा का सुमित पहले, राई स्कूल का भूपेंद्र दूसरे व गुड़गांव का योगेश तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन


विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए राई स्कूल की प्राचार्य एवं निदेशक भारती अरोड़ा ने कहा कि प्रदेश सरकार खेलो को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है। स्कूल में होने वाली किसी भी नेशनल व प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के खिलाड़ियों को स्कूल की तरफ से पूरी सुविधा मिलेगी। इस मौके पर जिला खेल अधिकारी प्रेम सिंह हुड्डा, मान सिंह दहिया, प्रशिक्षक सतेंद्र कुमार, राज सिंह छिक्कारा, देवेंद्र मलिक, सुनील कुमार, रामधारी शर्मा सहित स्कूल के शिक्षक मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed