फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat news, hindi news, martyr, minister

समूचे राष्ट्र का गौरव होते हैं शहीद

Tue, 19 Jul 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Tue, 19 Jul 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
sonipat news, hindi news, martyr, minister
कार्यक्रम के दौरान खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री कर्ण देव काम्बोज को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत करते हुए - फोटो : bureau
शहीदों को किसी जाति अथवा वर्ग में नहीं बांधा जा सकता बल्कि शहीद समूचे राष्ट्र के लिए गौरव होते है। यह बात खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री कर्ण देव कंबोज ने सोमवार को कंबोज एसोसिएशन, सोनीपत द्वारा मुरथल स्थित एक ढाबे पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने लोगों को 31 जुलाई को शहीद उद्यम सिंह के बलिदान दिवस पर कुरुक्षेत्र में आयोजित करने वाले कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचने का निमंत्रण भी दिया।
विज्ञापन

कंबोज ने कहा कि राज्य सरकार शहीदों को पूरा मान सम्मान करती है और उनके परिवारों को राज्य सरकार द्वारा विशेष महत्व दिया जाता है। उन्होंने कहा कि शहीदों की स्मृति में आयोजित करने वाले कार्यक्रमों का यही उद्देश्य है कि युवा पीढ़ी शहीदों द्वारा दी गई कुर्बानियों को जान सके। मंत्री कंबोज ने कहा कि 31 जुलाई को शहीद उद्यम सिंह के बलिदान दिवस पर कुरुक्षेत्र में धूमधाम से मनाने के लिए तैयारियां जोर पर चल रही हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे और मंत्री और विधायकगण भी शामिल होंगे। इसी दिन शाम के समय नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय सर्व कंबोज समाज की ओर से जंतर मंतर से इंडिया गेट तक पांच बजे से आठ बजे तक कैंडिल मार्च भी निकाला जाएगा। जिसमें गृहमंत्री राजनाथ सिंह  शामिल होंगे। शहीदों और महापुरुषों को नमन करने के लिए प्रदेश सरकार ने उनकी जयंती और बलिदान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed