फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat news, hindi news, khap, release water

यमुना में पानी छोड़े सरकार

Mon, 25 Apr 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Mon, 25 Apr 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
sonipat news, hindi news, khap, release water
दीपालपुर गांव में पंचायत को संबोधित करते आंतिल खाप के प्रतिनिधि। - फोटो : bureau
गांव दीपालपुर में आंतिल खाप की महापंचायत हुई। पंचायत में सबसे मुख्य मुद्दा यमुना नदी में गर्मी के मौसम में जल के नहीं होने का रहा। अलग अलग गांव से आए ग्रामीणों ने कहा कि यमुना नदी न हो कर एक पवित्र स्थान भी जहां लोगों की आस्था भी जुड़ी हुई है। मगर रेत माफियाओं और भू माफियाओं  के चलते आज यह एक सूखा नाला बन गयी है। इसलिए यमुना में पानी छोड़ा जाए। जसपाल खेवड़ा, जेपी रेवली ने कहा कि  सरकार कागजों में तो 352 क्यूसिक जल छोड़ने का दावा करती है, लेकिन सच्चाई बिल्कुल अलग है। आम जनता पूर्णमासी और अमावस्या को स्नान के लिए जाती है तो उसे मायूस लौटना पड़ता है।
विज्ञापन


पंचायत में सर्वसम्मति से फैैसला हुआ कि वे आगामी कुछ दिनों में यमुना के किनारे एक और सम्मेलन बुलाएंगे। साथ ही इस मौके पर यमुना के साथ साथ पानीपत, करनाल व यमुनानगर होते हुए मुख्यमंत्री को ज्ञापन को भी देंगे। पंचायत में कहा कि बेवजह मुरथल को बदनाम किया जा रहा है। किसी बाहर की जांच एजेंसी से इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। इस मौके पर सुबे सिंह, राजेश आर्य, रामघन समेत विभिन्न खापों के प्रधान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed