फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat news, hindi news, jat andolan, politics, meeting

बैटरी खरीदने वाले का आईडी प्रूफ अवश्य लें विक्रेता

Wed, 08 Jun 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Wed, 08 Jun 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
डीआईजी हरदीप सिंह दून ने सोनीपत के बैटरी विक्रेताओं के साथ लघु सचिवालय स्थित प्रेस कांफ्रेंस हाल में एक मीटिंग का आयोजन कर सभी को आवश्यक दिशानिर्देश दिए। दून ने पिछले समय में हरियाणा के अंदर हुई विस्फोट की घटनाओं को मद्देनजर रखते हुए, जिले के सभी बैटरी विक्रेताओं को आवश्यक दिशानिर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी बैट्री विक्रेता अपनी दुकान अथवा शोरूम पर सीसीटीवी अवश्य लगवाएं और बैटरी खरीदते समय ग्राहक से आईडी प्रूफ अवश्य लें। इतना ही नहीं ग्राहक से उसका मोबाइल नंबर लें और उस पर बात करके चेक करें कि वह सही है या नहीं। सभी विक्रेता एक ऐसा रजिस्टर तैयार करें, जिसमें बैटरी खरीदने वाले का पूर्ण विवरण हो। बैट्री के टॉप कवर अथवा ऊपरी भाग पर दुकान का कोड अवश्य अंकित करे। यदि कोई खाली बैट्री स्क्रैप के तौर पर बेचता है तो उसकी आईडी और मोबाइल नंबर अवश्य लें। शुद्ध एसिड (1840 ग्रेवीटी) किसी भी ग्राहक को नहीं बेचने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


बैटरी को फटने से बचाएं
बैटरी फटने से बचाने के लिये ग्राहक को समझाएं कि बैट्री के वैन प्लेग अथवा ढक्कन के छिद्र साफ होने चाहिये एवं बैटरी का पानी चेक करते रहना चाहिए और सभी बैट्री विक्रेता अपनी दुकान का विवरण नजदीक के पुलिस चौकी अथवा थाने में अवश्य लिखवाए। संदिग्ध व्यक्ति के शक होने पर तुरंत नजदीक की पुलिस चौकी अथवा थाना में सूचित करें तथा बैट्री खुली ना दे। अंत में डीआईजी दून ने सभी को पुलिस प्रशासन का सहयोग देने की अपील की तथा सभी को हाथ खड़े करके शपथ दिलवाई कि कहीं भी गलत कार्य होगा उसका विरोध करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed