फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat news, hindi news, jat andolan, gohana focus, sonipat

प्रशासन का रहा गोहाना पर फोकस, निकाला फ्लैग मार्च

Sat, 19 Mar 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Sat, 19 Mar 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
sonipat news, hindi news, jat andolan, gohana focus, sonipat
गोहाना के बाहरी एरिया में फ्लैग मार्च निकालते हुए डीसी व एसपी। - फोटो : bureau
जाट आंदोलन के दौरान जाम, लूटपाट, आगजनी और उपद्रव से सबक लेते हुए अबकी बार प्रशासन कुछ सतर्क नजर आया। चूंकि आंदोलन के दौरान हिंसा का साया सबसे अधिक गोहाना में था, इसलिए पुलिस का पूरा फोस इसी क्षेत्र में रहा। किसी भी असामाजिक गतिविधि से निपटने के लिए यहां चार कंपनी सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। इनमें से एक कंपनी आरएएफ, एक कंपनी आईटीबीपी, एक कंपनी जिला पुलिस और एक कंपनी मधुबन पुलिस की तैनात की गई है। शुक्रवार को सोनीपत डीसी केएम पांडुरंग एसपी अभिषेक गर्ग, एडीसी शिवप्रसाद शर्मा, डीएसपी राजेश कुमार, एसडीएम अश्वनी मैंगी और तहसीलदार हरिओम विश्नोई ने चारों कंपनियों के साथ उपमंडल के गांवों में फ्लैग मार्च निकाला और ग्रामीणों व शहरवासियों से भाईचारा बनाने की अपील की। इसके अलावा चेतावनी दी कि किसी भी स्थिति में सड़क जाम, लूटपाट, आगजनी और उपद्रव जैसी घटना नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन


समता चौक पर पहुंचे अधिकारी, वाल्मीकि बस्ती के लोगों से की बातचीत
शहर के समता चौक पर उपायुक्त व एसपी ने पीड़ितों और आम जनो से बातचीत की तथा उन्हें शांति बनाए रखने के प्रयास करने को कहा। उन्होंने आम जन को प्रशासन की तरफ से विश्वास दिलाया कि अगर किसी प्रकार के आंदोलन की स्थिति बनती है तो  इस बार कोई अनहोनी नहीं होने दी जाएगी और आम जन को पूरी सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed